विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
बाथरूम और शौचालय वास्तु — 10 नियम: घर में सुख-समृद्धि के लिए रखें इन बातों का ध्यान क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड: फायदे-नुकसान और कौन सा है बेहतर विकल्प | विरात महानगर बैंक PO तैयारी: सफलता का पूरा प्लान और सटीक रणनीति मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली और आहार से शुगर को कैसे करें नियंत्रित बाथरूम और शौचालय वास्तु — 10 नियम जो लाएंगे सुख-समृद्धि मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली और आहार से शुगर को कैसे करें प्रबंधित SSC CGL 2026: परीक्षा की तैयारी के लिए संपूर्ण गाइड और रणनीति घर के मुख्य द्वार वास्तु: 12 अचूक नियम जो लाएंगे सुख-समृद्धि बाथरूम और शौचालय वास्तु — 10 नियम: घर में सुख-समृद्धि के लिए रखें इन बातों का ध्यान क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड: फायदे-नुकसान और कौन सा है बेहतर विकल्प | विरात महानगर बैंक PO तैयारी: सफलता का पूरा प्लान और सटीक रणनीति मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली और आहार से शुगर को कैसे करें नियंत्रित बाथरूम और शौचालय वास्तु — 10 नियम जो लाएंगे सुख-समृद्धि मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली और आहार से शुगर को कैसे करें प्रबंधित SSC CGL 2026: परीक्षा की तैयारी के लिए संपूर्ण गाइड और रणनीति घर के मुख्य द्वार वास्तु: 12 अचूक नियम जो लाएंगे सुख-समृद्धि

अनशन तुड़वाने पहुंचे BPSC अभ्यर्थी, प्रशांत किशोर ने अपने कदम पीछे हटाने से इनकार कर दिया

पटना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितता के खिलाफ अनशन कर रहे जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने…

📅 8 January 2025, 1:50 am अपडेट: 13 April 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
pk 4

पटना
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितता के खिलाफ अनशन कर रहे जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपने कदम पीछे हटाने से इनकार कर दिया है। पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती पीके से बीपीएससी अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को मुलाकात की। उन्होंने पीके से अनशन तोड़ने की अपील की। हालांकि, प्रशांत किशोर ने उनकी अपील को ठुकरा दिया। पीके ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं, तब तक वे अनशन जारी रखेंगे। जन सुराज पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी।

दूसरी ओर, जन सुराज पार्टी के नेता बुधवार शाम को बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा से मुलाकात करेंगे। इस दौरान कुछ बीपीएससी अभ्यर्थी भी साथ रहेंगे। पार्टी की ओर से बीपीएससी परीक्षा में कथित धांधली की जांच कराए जाने और इस परीक्षा को फिर से आयोजित कराने समेत अन्य मांगों को सरकार के सामने रखा जाएगा। इससे पहले 29 दिसंबर को भी जन सुराज का एक प्रतिनिधिमंडल बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ मुख्य सचिव से मिला था। मगर उसके बाद सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हुई तो 2 जनवरी से पीके अनशन पर बैठ गए।

बीते सोमवार को पटना स्थित गांधी मैदान में अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें उसी दिन जमानत भी मिल गई। अनशन के छठे दिन मंगलवार सुबह पीके की तबीयत खराब हो गई। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम में डॉक्टरों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि प्रशांत किशोर की हालत स्थिर है, उन्हें आईसीयू में रखा गया है। हालांकि, उनका अनशन जारी है।

राज्य, अनशन, तुड़वाने, पहुंचे, bpsc, अभ्यर्थी,, प्रशांत, किशोर, ने, अपने — संक्षेप और और पढ़ें

राज्य, अनशन, तुड़वाने, पहुंचे, bpsc, अभ्यर्थी,, प्रशांत, किशोर, ने, अपने के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर राज्य, अनशन, तुड़वाने, पहुंचे, bpsc, अभ्यर्थी,, प्रशांत, किशोर, ने, अपने से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook