विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण बलौदाबाजार : 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में सेवा मेरा योगदान : दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को हाईएस्ट शुगर रिकवरी के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार विशेष लेख : सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण बलौदाबाजार : 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में सेवा मेरा योगदान : दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को हाईएस्ट शुगर रिकवरी के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार विशेष लेख : सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित

आयुर्वेद, होम्योपैथी, स्वास्थ्य जांच, स्वर्णप्राशन और औषधीय पौधों के वितरण से लोगों को मिला लाभ संचालनालय आयुष, छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश टिकरिहा, जिला बालोद के निर्दे

📅 24 September 2026, 3:53 pm प्रकाशित: 24 September 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित

आयुर्वेद, होम्योपैथी, स्वास्थ्य जांच, स्वर्णप्राशन और औषधीय पौधों के वितरण से लोगों को मिला लाभ

संचालनालय आयुष, छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश टिकरिहा, जिला बालोद के निर्देशानुसार 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ’स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ की थीम पर जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला, आयुर्वेद संगोष्ठी, आयुर्वेद प्रदर्शनी एवं स्वर्णप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला स्थित सी-मार्ट, नगर पालिका परिसर में किया गया।

कार्यक्रम में संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, पूर्व सदस्य राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग श्री यशवंत जैन, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, राज्य एथेलेटिक संघ के उपाध्यक्ष श्री सौरभ लुनिया तथा अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती सरस्वती टेमरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

भगवान श्री धन्वंतरि की पूजा-अर्चना से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

       कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री धन्वंतरि की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति, स्वस्थ जीवनशैली और आयुष सेवाओं के महत्व की विस्तार से जानकारी दी गई। अतिथियों ने आयुष पद्धतियों को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए जागरूक करने पर जोर दिया।

निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का 925 लोगों को मिला लाभ

        स्वास्थ्य मेले में कुल 925 मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इनमें आयुर्वेद पद्धति से 310 तथा होम्योपैथी पद्धति से 160 मरीजों का उपचार किया गया। 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी मरीजों का रक्तचाप जांचा गया। इसके अलावा 169 मरीजों की रक्त शर्करा, 75 मरीजों के हीमोग्लोबिन तथा 35 मरीजों की नेत्र जांच की गई।

         शिविर में उपस्थित सभी लोगों को स्वास्थ्यवर्धक आयुष पानक भी पिलाया गया। बच्चों के स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 455 बच्चों का निःशुल्क स्वर्णप्राशन किया गया।

औषधीय पौधों और आयुष प्रदर्शनी ने किया आकर्षित

       कार्यक्रम में 100 आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। औषधीय पादप प्रदर्शनी, रस पाकशाला प्रदर्शनी, राष्ट्रीय आयुष मिशन प्रदर्शनी और पंचकर्म प्रदर्शनी जनसामान्य एवं बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को औषधीय पौधों, आयुर्वेदिक औषधियों, पंचकर्म चिकित्सा और आयुष योजनाओं की जानकारी दी गई।

अतिथियों ने आयोजन की सराहना की

        कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और जनसामान्य ने जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेले की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों को एक ही स्थान पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार और आयुष चिकित्सा पद्धतियों की जानकारी मिलती है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम आयुष सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। क्रमांक/746/चंद्रवंशी

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook