बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के लिए 6.48 करोड़ मंजूर
क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने स्वीकृत की राशि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का आदेश जारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिला मुख्यालय बेमेतर
क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने स्वीकृत की राशि
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का आदेश जारी
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिला मुख्यालय बेमेतरा में जिला स्तरीय बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के निर्माण के लिए 6 करोड़ 47 लाख 67 हजार रुपए मंजूर किए हैं। छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत बेमेतरा में करीब दस एकड़ में इस बहुउद्देशीय स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत राशि से स्टेडियम में फुटबॉल मैदान, गैलरी, बाउंड्री-वॉल, चेंजिंग-रूम, जिम, खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए टॉयलेट्स के साथ ही विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन
आपकी राय जरूरी है
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।
अन्य श्रेणियों से ताज़ा
बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश

दतिया के डायल 112 हीरोज

17 अगस्त राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा लाभ
