विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
दाँतों की देखभाल: 10 ज़रूरी आदतें स्वस्थ और चमकदार दाँतों के लिए SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति — विरात महानगर क्रेडिट डेबिट कार्ड: कौन सा आपके लिए बेहतर? फायदे और नुकसान की पूरी जानकारी बाथरूम और शौचालय वास्तु के 10 नियम: घर में सुख-शांति का रहस्य घर के मुख्य द्वार वास्तु: 12 अचूक नियम जो लाएंगे सुख-समृद्धि मधुमेह नियंत्रण के 12 आयुर्वेदिक उपाय: प्राकृतिक तरीके से शुगर को करें कंट्रोल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की तीनों विद्युत कंपनियों (जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन) में रिक्त पदों को भरने के लिए 1501 पदों पर स, पढ़ें पूरी जानकारी अटल पेंशन योजना 2026: एक सुरक्षित भविष्य का आधार — पूरी जानकारी दाँतों की देखभाल: 10 ज़रूरी आदतें स्वस्थ और चमकदार दाँतों के लिए SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति — विरात महानगर क्रेडिट डेबिट कार्ड: कौन सा आपके लिए बेहतर? फायदे और नुकसान की पूरी जानकारी बाथरूम और शौचालय वास्तु के 10 नियम: घर में सुख-शांति का रहस्य घर के मुख्य द्वार वास्तु: 12 अचूक नियम जो लाएंगे सुख-समृद्धि मधुमेह नियंत्रण के 12 आयुर्वेदिक उपाय: प्राकृतिक तरीके से शुगर को करें कंट्रोल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की तीनों विद्युत कंपनियों (जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन) में रिक्त पदों को भरने के लिए 1501 पदों पर स, पढ़ें पूरी जानकारी अटल पेंशन योजना 2026: एक सुरक्षित भविष्य का आधार — पूरी जानकारी

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- दिल्ली की जनता इस बार अरविंद केजरीवाल से 45 करोड़ रुपये के शीश महल का हिसाब मांगेगी

बीकानेर केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और बीकानेर (पूर्व) की विधायक सिद्धि कुमारी ने बीकानेर के सुभाषपुरा में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया।…

📅 6 January 2025, 5:50 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
arjun

बीकानेर
केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और बीकानेर (पूर्व) की विधायक सिद्धि कुमारी ने बीकानेर के सुभाषपुरा में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्थानीय पार्षद, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस नए शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर से बीकानेर के नागरिकों को उनके घर के पास ही उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता इस बार अरविंद केजरीवाल से 45 करोड़ रुपये के शीश महल का हिसाब मांगेगी, क्योंकि उनकी कथनी और करनी में फर्क है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी इस बार दिल्ली में सरकार बनाएगी। बीकानेर के विकास पर बात करते हुए मेघवाल ने बताया कि आगामी 7 फरवरी से इंडिगो एयरलाइंस की बीकानेर और दिल्ली के बीच हवाई सेवा शुरू होगी। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि बीकानेर की कनेक्टिविटी को अन्य शहरों से जोड़ने के लिए भी काम किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पिछले ढाई महीनों में बीकानेर जिले में 17 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि बीकानेर जिले में हर दो वार्डों के बीच एक आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करने की योजना है, ताकि नागरिकों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और इसे क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे में महत्वपूर्ण सुधार के रूप में देखा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि शहरी आरोग्य साला एक नया विचार है, जिसका उद्देश्य गरीब बस्तियों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है। इस योजना के तहत डिस्पेंसरी के माध्यम से दवाइयां और डॉक्टर की सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है। नर्सिंग स्टाफ भी मौजूद होते हैं और कुछ गंभीर समस्याओं के मामले में मरीज को अन्य अस्पतालों में रेफर किया जाता है। अगर मरीज को किसी अस्पताल से पर्ची मिली हो तो दवाइयां यहां से वितरित की जाती हैं। इस तरह के नवाचार से स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार हो रहा है।

top-news, राजनीतिक, अर्जुन, राम, मेघवाल, ने, कहा-, दिल्ली, की, जनता — संक्षेप और और पढ़ें

top-news, राजनीतिक, अर्जुन, राम, मेघवाल, ने, कहा-, दिल्ली, की, जनता के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर top-news, राजनीतिक, अर्जुन, राम, मेघवाल, ने, कहा-, दिल्ली, की, जनता से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook