विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश

दिल्ली में आम आदमी पार्टी पांच चुनावी वादे कर तीसरी बार हैट्रिक लगाने की योजना बना रही

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता को लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टियों के द्वारा चुनावी वादे किए जा रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी पांच चुनावी…

📅 7 January 2025, 5:50 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 8 पाठक
aap02

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता को लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टियों के द्वारा चुनावी वादे किए जा रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी पांच चुनावी वादे कर तीसरी बार हैट्रिक लगाने की योजना बना रही है। केजरीवाल ने हाल ही में 'महिला सम्मान योजना' की घोषणा की। इस योजना के तहत हर महिला को प्रति माह 2100 रुपये दिए जाएंगे। केजरीवाल ने हाल ही में इस योजना के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू क‍िया था।

केजरीवाल की इस योजना के सामने कांग्रेस ने 'प्यारी दीदी योजना' लाई है। इस योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में प्रतिमाह 2500 रुपये देना का वादा किया गया है। हालांकि, भाजपा ने अभी महिलाओं के हित में कोई बड़ी घोषणा नहीं की है। लेकिन नई दिल्ली व‍िधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा महिलाओं को चुनाव से पहले 1100 रुपये की सहायता राशि दे रहे हैं। इसे लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

आप का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी पैसे बांटकर वोट खरीद रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी का कहना है कि मैं तो चुनाव से पहले बांट रहा हूं, केजरीवाल की तो दिल्ली में सरकार है वह चुनाव के बाद क्यों सहायता राशि देने की बात कर रहे हैं, अगर उन्हें सहायता करनी है, तो वह अभी क्यों नहीं कर रहे हैं। दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाने के मकसद से केजरीवाल ने न‍िम्‍न पांच घोषणाएं की हैं।

1.'महिला सम्मान योजना' के तहत महिलाओं को 2100 रुपये दिए जाएंगे।

2.बुजुर्गों के लिए 'संजीवनी योजना' इसके तहत 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों का फ्री में इलाज होगा।

3..ऑटो चालकों के परिवार में बेटी की शादी पर 1 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

4..दलित छात्रों के लिए अंबेडकर स्कॉलरशिप, इस योजना के तहत द‍िल्‍ली सरकार दलित छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी।

5, पुजारियों-ग्रंथियों के लिए 18 हजार रुपये महीना दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल मंगलवार को बज गया। 5 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी और 8 फरवरी को परिणाम घोषित किया जाएगा।

top-news, राज्य, दिल्ली, में, आम, आदमी, पार्टी, पांच, चुनावी, वादे — संक्षेप और और पढ़ें

top-news, राज्य, दिल्ली, में, आम, आदमी, पार्टी, पांच, चुनावी, वादे के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर top-news, राज्य, दिल्ली, में, आम, आदमी, पार्टी, पांच, चुनावी, वादे से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook