विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश

500 रुपये का छुट्टा मांगने के लिए आये युवक ने 50 हजार का बंडल उड़ाया

बिलासपुर कोटा स्थित पुष्कर पेट्रोल पंप में फुटकर लेने के बहाने आया युवक मैनेजर के केबिन से 50 हजार रुपये ले भागा। इसकी जानकारी होते ही मैनेजर ने…

📅 9 January 2025, 4:40 am अपडेट: 13 April 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 10 पाठक
3 58

बिलासपुर

कोटा स्थित पुष्कर पेट्रोल पंप में फुटकर लेने के बहाने आया युवक मैनेजर के केबिन से 50 हजार रुपये ले भागा। इसकी जानकारी होते ही मैनेजर ने युवक को दौड़ाया। इस दौरान युवक अपने साथी की बाइक पर बैठकर भाग निकला।

चोरी की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोटा स्थित पुष्कर पेट्रोल पंप के संचालक संजय तुलस्यान ने बताया कि बुधवार सुबह मैनेजर हिरेंद्र ऑफिस में बैठकर हिसाब कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पेट्रोल पंप पर आए।

एक युवक बाइक से उतरकर सीधे ऑफिस की ओर गया। उसने मैनेजर से 500 रुपये का फुटकर मांगा। टेबल के पास ही पेट्रोल की बिक्री के रुपयों का बंडल रखा था। मैनेजर ने दूसरी ओर से फुटकर रुपये निकाले। इसी बीच युवक ने टेबल से 50 हजार रुपयों का बंडल उठा लिया।

मैनेजर ने किया युवक का पीछा
युवक जैसे ही ऑफिस से बाहर निकला मैनेजर को इसकी जानकारी लग गई। वे तत्काल बाहर निकलकर युवक के पीछे गए। इसे देख युवक तेजी से भागकर अपने दोस्त की बाइक पर बैठ गया। इसके बाद युवक वहां से भाग निकले।
इधर, मैनेजर ने तत्काल इसकी जानकारी संचालक को दी। इसके बाद घटना की जानकारी कोटा थाने में दी गई। कोटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर
पेट्रोल पंप में चोरी की जानकारी लगते ही कोटा थाना प्रभारी राज सिंह और उनकी टीम मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी का फुटेज लिया है। इसमें युवकों की तस्वीर स्पष्ट नहीं है। इसके बाद पुलिस ने कोटा में लगे अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। एक कैमरे में संदेहियों की स्पष्ट तस्वीर मिली है। इसके सहारे पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। फिलहाल पुलिस को चोरों का सुराग नहीं मिल पाया है।

छत्तीसगढ़, रुपये, का, छुट्टा, मांगने, के, लिए, आये, युवक, ने — संक्षेप और और पढ़ें

छत्तीसगढ़, रुपये, का, छुट्टा, मांगने, के, लिए, आये, युवक, ने के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर छत्तीसगढ़, रुपये, का, छुट्टा, मांगने, के, लिए, आये, युवक, ने से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook