विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण बलौदाबाजार : 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में सेवा मेरा योगदान : दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को हाईएस्ट शुगर रिकवरी के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार विशेष लेख : सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण बलौदाबाजार : 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में सेवा मेरा योगदान : दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को हाईएस्ट शुगर रिकवरी के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार विशेष लेख : सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

11 किमी की राह पार कर लोहागांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, 62 ग्रामीणों की जांच

गर्भवती महिला समेत 4 गंभीर मरीजों की पहचान, तत्काल किया रेफर; कुआकोंडा के दुर्गम गांव में पहली बार पहुंची समग्र स्वास्थ्य जांच की सुविधा बैलाडीला की पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच बसे लोहागांव में जब स

📅 24 September 2026, 3:43 pm प्रकाशित: 24 September 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
11 किमी की राह पार कर लोहागांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, 62 ग्रामीणों की जांच

गर्भवती महिला समेत 4 गंभीर मरीजों की पहचान, तत्काल किया रेफर; कुआकोंडा के दुर्गम गांव में 

पहली बार पहुंची समग्र स्वास्थ्य जांच की सुविधा

बैलाडीला की पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच बसे लोहागांव में जब स्वास्थ्य टीम पहुंची तो ग्रामीणों के लिए गांव में ही समग्र स्वास्थ्य जांच की सुविधा पहली बार पहुंची थी। स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना जहां आसान नहीं, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम करीब 11 किलोमीटर पैदल चलकर गांव पहुंची और 62 ग्रामीणों की जांच की। जांच के दौरान एक गर्भवती महिला समेत 4 गंभीर मरीजों की पहचान हुई, जिन्हें तत्काल उच्च स्वास्थ्य संस्था में उपचार के लिए रेफर किया गया।

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत पहुंची टीम ने गांव में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच की। मलेरिया और सिकल सेल की जांच के साथ मोतियाबिंद और कुष्ठ रोग के संभावित मरीजों की पहचान की गई। गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच और बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। जांच के दौरान एक गर्भवती महिला, एक मोतियाबिंद मरीज और दो मलेरिया पॉजिटिव मरीजों की स्थिति गंभीर पाई गई। समय रहते पहचान होने पर चारों को आगे के उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद गांव तक पहुंची टीम ने ग्रामीणों को यह भरोसा भी दिया कि स्वास्थ्य सेवा केवल अस्पताल तक आने वाले मरीजों तक सीमित नहीं है। जहां स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना कठिन है, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम खुद लोगों तक पहुंचकर बीमारी की पहचान और उपचार की शुरुआत कर रही है।

सेवा संकल्प अभियान के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता के साथ दूरस्थ और कठिन पहुंच वाले क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य जांच पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत जिले के 76 स्वास्थ्य स्थलों के माध्यम से स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव पहुंची हैं। इसका उद्देश्य केवल जांच करना नहीं, बल्कि बीमारी की समय पर पहचान, आवश्यक उपचार और जरूरत पड़ने पर मरीज को उच्च स्वास्थ्य संस्था से जोड़ना भी है।

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook