विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
FD बनाम म्यूचुअल फंड: भारत में निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? CTET 2026 परीक्षा गाइड: सफलता के लिए संपूर्ण रणनीति और तैयारी के टिप्स राजनांदगांव में समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श बैठक सम्पन्न FD म्यूचुअल फंड: आपके निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेहतर? बैंक PO तैयारी: सफलता के लिए पूरा प्लान और रणनीति | विरात महानगर दुर्ग केबल विवाद: शिकायत निवारण करने गए कर्मचारी को धमकी, दो पर FIR दर्ज जलवायु संकट भारत की भूमिका: वैश्विक प्रयासों में अग्रणी कदम SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड, रणनीति और सफलता के सूत्र FD बनाम म्यूचुअल फंड: भारत में निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? CTET 2026 परीक्षा गाइड: सफलता के लिए संपूर्ण रणनीति और तैयारी के टिप्स राजनांदगांव में समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श बैठक सम्पन्न FD म्यूचुअल फंड: आपके निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेहतर? बैंक PO तैयारी: सफलता के लिए पूरा प्लान और रणनीति | विरात महानगर दुर्ग केबल विवाद: शिकायत निवारण करने गए कर्मचारी को धमकी, दो पर FIR दर्ज जलवायु संकट भारत की भूमिका: वैश्विक प्रयासों में अग्रणी कदम SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड, रणनीति और सफलता के सूत्र

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के बयान पर यूबीटी के प्रवक्ता आनंद दुबे ने किया पलटवार, ‘जनता सड़क पर भी लाना जानती है’

मुंबई महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के बयान पर शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता आनंद दुबे ने सोमवार को पलटवार किया। उनका कहना है कि…

📅 6 January 2025, 3:41 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
anand1

मुंबई
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के बयान पर शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता आनंद दुबे ने सोमवार को पलटवार किया। उनका कहना है कि जनता ताज देना जानती है, तो सड़क पर भी लाना जानती है।

आनंद दुबे ने एक वीडियो बयान में अजित पवार पर तंज करते हुए कहा कि उन पर भाजपा का रंग इतनी जल्दी चढ़ेगा ये कोई नहीं जानता था। अजित पवार बारामती में अपनी ही विधानसभा में अपने ही मतदाताओं के सामने कह रहे हैं कि आपने हमें चुना तो कोई एहसान नहीं किया है। आप हमारे मालिक बनने की कोशिश मत कीजिए। आपने हमें खेतों में कम करने वाला किसान समझ लिया है क्या।

शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता ने आगे कहा कि खेतों में काम करने वाले किसान अजित पवार को आज अच्छे नहीं लग रहे। उन्हें आज अपने ही मतदाता अच्छे नहीं लग रहे। तभी तो वहां की जनता अब कह रही है कि 'आप ऐसे जा रहे हैं जैसे हम जानते नहीं, मतलब निकल गया तो अब आप हमें पहचानते नहीं'।

उन्होंने कहा कि जनता ताज देना जानती है तो सड़क पर भी लाना जानती है। जनता ने लोकसभा में चुनाव हराया, तब आप गांव-गांव जाकर लोगों से हाथ जोड़कर वोट मांग रहे थे, अपनी गलती मान रहे थे। जब अब आप चुनकर आ गए और सरकार में उपमुख्यमंत्री बन गए तो आपके सुर ही बदल गए। आपने बारामती के लाखों लोगों का अपमान किया है। इसके लिए आपको माफी मांगनी चाहिए। सरकारें आएंगी और जाएंगी, लेकिन मतदाताओं और जनता से बड़ा कोई है। सबसे बड़ी अदालत जनता की अदालत है। आप इतनी बड़ी अदालत का अपमान कर रहे हैं। यह भाजपा की संगत का असर है।

बता दें कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार उस वक्त अपना आपा खो बैठे थे, जब एक वोटर ने समस्या से उन्हें अवगत कराया था। दरअसल, अजित पवार रविवार को बारामती में थे। यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अजित पवार एक वोटर पर भड़क गए थे। उनके कुछ समर्थकों-वोटरों ने उन्हें विभिन्न मुद्दों पर पत्र सौंपे थे। इस पर उन्होंने कहा था कि आपने मुझे वोट दिया है, इसका मतलब ये नहीं कि आप मेरे बॉस (मालिक) बन गए। क्या आपने हमें खेतों में कम करने वाला किसान समझ लिया है।

 

देश, महाराष्ट्र, के, डिप्टी, सीएम, अजित, पवार, बयान, पर, यूबीटी — संक्षेप और और पढ़ें

देश, महाराष्ट्र, के, डिप्टी, सीएम, अजित, पवार, बयान, पर, यूबीटी के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर देश, महाराष्ट्र, के, डिप्टी, सीएम, अजित, पवार, बयान, पर, यूबीटी से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook