विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश

तिरुपति: एंबुलेंस ने पैदल मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मारी, दो महिलाओं की मौत

तिरुपति तिरुपति जिले में सोमवार को एक 108 एंबुलेंस ने श्रद्धालुओं के समूह को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और तीन…

📅 6 January 2025, 4:10 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 8 पाठक
trupati2

तिरुपति
तिरुपति जिले में सोमवार को एक 108 एंबुलेंस ने श्रद्धालुओं के समूह को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एंबुलेंस ने पैदल तिरुमाला मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के एक समूह को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना चंद्रगिरी मंडल के नरसिंहपुरम के पास हुई। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।

मृतक महिलाओं की पहचान अन्नामय्या जिले के रामसमुद्रम मंडल के चंपलपल्ली निवासी पेड्डा रेड्डम्मा (40) और लक्ष्मम्मा (45) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों को तिरुपति के रुइया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रद्धालु पुंगनूर से तिरुमाला स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर जा रहे थे, जबकि एंबुलेंस मदनपल्ली से एक मरीज को लेकर तिरुपति जा रही थी। दुर्घटना का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस को संदेह है कि इलाके में घना कोहरा होने के कारण यह दुर्घटना हुई। चंद्रगिरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि कई भक्त अलग-अलग स्थानों से पैदल चलकर तिरुमाला के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर तक पहुंचते हैं। आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों के विभिन्न हिस्सों से हजारों भक्त हर दिन मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं।

इस बीच, रविवार देर रात बापटला जिले में एक घर में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई। यह घटना परचूर के तुरपु बाजार में आधी रात के बाद हुई। आग में दो बहनों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां घायल हो गई। मृतकों की पहचान नागमणि (34) और माधवी लता (30) के रूप में हुई है। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को संदेह है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

 

देश, तिरुपति:, एंबुलेंस, ने, पैदल, मंदिर, जा, रहे, श्रद्धालुओं, को — संक्षेप और और पढ़ें

देश, तिरुपति:, एंबुलेंस, ने, पैदल, मंदिर, जा, रहे, श्रद्धालुओं, को के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर देश, तिरुपति:, एंबुलेंस, ने, पैदल, मंदिर, जा, रहे, श्रद्धालुओं, को से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook