विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
भोपाल सेंट्रल लाइब्रेरी में फायर सुरक्षा मॉक ड्रिल, स्टाफ और पाठकों को मिला प्रशिक्षण यातायात व्यवस्था सुधार के लिए प्रशासन ने उठाए नए कदम सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ शहर में स्वच्छता अभियान को मिली व्यापक सफलता किसानों के लिए नई योजना की घोषणा, मिलेगा सीधा लाभ जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन स्थानीय बाजार में सब्जियों के दाम स्थिर, ग्राहकों को राहत शिक्षा विभाग की नई पहल: सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम भोपाल सेंट्रल लाइब्रेरी में फायर सुरक्षा मॉक ड्रिल, स्टाफ और पाठकों को मिला प्रशिक्षण यातायात व्यवस्था सुधार के लिए प्रशासन ने उठाए नए कदम सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ शहर में स्वच्छता अभियान को मिली व्यापक सफलता किसानों के लिए नई योजना की घोषणा, मिलेगा सीधा लाभ जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन स्थानीय बाजार में सब्जियों के दाम स्थिर, ग्राहकों को राहत शिक्षा विभाग की नई पहल: सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम

हरियाणा 2047 की ओर बड़ा कदम: सरकार ने गठित किया नया विभाग, जानें पूरा विवरण

हरियाणा  हरियाणा सरकार ने "मिशन हरियाणा 2047" को गति देने के लिए एक नए ‘भविष्य विभाग’ के गठन की घोषणा की है। यह विभाग प्रदेश के दीर्घकालिक विकास,…

📅 18 July 2025, 12:21 pm अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
saini 5

हरियाणा 
हरियाणा सरकार ने "मिशन हरियाणा 2047" को गति देने के लिए एक नए ‘भविष्य विभाग’ के गठन की घोषणा की है। यह विभाग प्रदेश के दीर्घकालिक विकास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कौशल विकास, और सतत प्रबंधन जैसी प्रमुख नीतियों की निगरानी और दिशा तय करेगा।

2030 तक 9% से अधिक हो जीएसडीपी वृद्धि 
सरकार का उद्देश्य है कि वर्ष 2030 तक हरियाणा की GSDP वृद्धि दर 9% से अधिक हो और 1 लाख युवाओं को हरित एवं तकनीकी नौकरियों से जोड़ा जाए।

भविष्य विभाग के गठन का आदेश जारी
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने "हरियाणा सरकार कार्य (आबंटन) द्वितीय संशोधन नियम-2025" के अंतर्गत इस विभाग के गठन का आदेश जारी किया है। अब से पर्यावरण, वित्त, उद्योग, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और शासन से जुड़ी 50% प्रमुख परियोजनाओं में इस विभाग से सलाह लेना अनिवार्य होगा।

नोडल एजेंसी की भूमिका निभाएगा
यह विभाग हरियाणा को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में काम करेगा और तकनीक, रणनीति, नीति और भविष्य की योजना का केंद्र बनेगा। यह सभी विभागों को संभावित चुनौतियों और अवसरों का पूर्वानुमान देकर नीतियां बनाने में मदद करेगा।

भविष्य विभाग क्या-क्या करेगा?
    ग्रामीण-शहरी एकीकरण और प्रवासन प्रबंधन की योजना बनाएगा।
    कृषि, विनिर्माण और IT जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास (R&D) को बढ़ावा देगा।
    हरियाणा AI मिशन के तहत युवाओं को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देगा।
    स्वास्थ्य सेवाओं में AI आधारित विश्लेषण, और 5 विभागों में रोबोटिक्स प्रोसेस ऑटोमेशन लागू करेगा।

इन क्षेत्रों पर रहेगा विशेष जोर
    फ्यूचर स्किल्स फ्रेमवर्क स्कूल शिक्षा विभाग के साथ मिलकर तैयार किया जाएगा, जिसमें शिक्षा, अप्रेंटिसशिप और ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग शामिल होंगे।
    100% डिजिटल साक्षरता का लक्ष्य रखा गया है ताकि युवाओं को इंडस्ट्री 4.0 के लिए तैयार किया जा सके।
    सभी विभागों में ई-गवर्नेंस लागू करते हुए मैनुअल प्रक्रियाएं हटाई जाएंगी।
    जलवायु भेद्यता सूचकांक में 20% सुधार के लक्ष्य के साथ राज्य जलवायु अनुकूलन कार्य योजना तैयार की जाएगी।

 

Virat News, हरियाणा, 2047, की, ओर, बड़ा, कदम:, सरकार, ने, गठित — संक्षेप और और पढ़ें

Virat News, हरियाणा, 2047, की, ओर, बड़ा, कदम:, सरकार, ने, गठित के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर Virat News, हरियाणा, 2047, की, ओर, बड़ा, कदम:, सरकार, ने, गठित से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook