विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति बेस्ट EV स्कूटर 2026: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाले टॉप मॉडल श्री श्री श्री कांची कामाक्षी देवी माता मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में धूमधाम से मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय हुए शामिल, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत: वैश्विक चुनौतियों में अग्रणी भूमिका EV स्कूटर बेस्ट मॉडल 2026: जानिए कौन से होंगे भविष्य की सवारी के चैंपियन 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल, पढ़ें पूरी जानकारी RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में, पढ़ें पूरी जानकारी FD vs म्यूचुअल फंड: कौन सा है आपके लिए बेहतर निवेश विकल्प? SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति बेस्ट EV स्कूटर 2026: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाले टॉप मॉडल श्री श्री श्री कांची कामाक्षी देवी माता मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में धूमधाम से मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय हुए शामिल, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत: वैश्विक चुनौतियों में अग्रणी भूमिका EV स्कूटर बेस्ट मॉडल 2026: जानिए कौन से होंगे भविष्य की सवारी के चैंपियन 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल, पढ़ें पूरी जानकारी RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में, पढ़ें पूरी जानकारी FD vs म्यूचुअल फंड: कौन सा है आपके लिए बेहतर निवेश विकल्प?

बेटिंग ऐप्स प्रमोशन मामले में ईडी के सामने पेश हुए स्टार राणा दग्गुबाती

हैदराबाद, तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता राणा दग्गुबाती सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। बेटिंग ऐप्स प्रमोशन मामले में उनसे पूछताछ की गई ।…

📅 11 August 2025, 8:30 pm अपडेट: 12 August 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
2 248

हैदराबाद,

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता राणा दग्गुबाती सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। बेटिंग ऐप्स प्रमोशन मामले में उनसे पूछताछ की गई । ईडी पता लगा रही है कि क्या उन्होंने गैरकानूनी बेटिंग ऐप्स के प्रचार में कोई भूमिका निभाई है।

बता दें कि राणा दग्गुबाती को 23 जुलाई को पेश होने का नोटिस दिया गया था, लेकिन फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण वह पेश नहीं हो सके थे। इसके बाद उन्होंने ईडी से नई तारीख की मांग की, जिसे मंजूर कर लिया गया।

राणा सोमवार सुबह 10:30 बजे हैदराबाद के बशीराबाग स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे। ईडी ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने इन ऐप्स का प्रचार किया था, इसके लिए उन्हें पैसे मिले या नहीं, और अगर मिले तो वह पैसे कहां से आए थे और कैसे खर्च किए गए।

वह इस मामले में ईडी के समक्ष पेश होने वाले तीसरे अभिनेता हैं। इससे पहले, विजय देवरकोंडा और प्रकाश राज केंद्रीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए थे।

प्रकाश राज ने 30 जुलाई को ईडी को बताया कि उन्होंने किसी भी बेटिंग ऐप के प्रचार के लिए कोई भुगतान नहीं लिया। उन्होंने बताया कि साल 2016 में उन्होंने एक ऐप का विज्ञापन किया था, लेकिन उन्होंने अपनी नैतिक जिम्मेदारी के कारण पैसे स्वीकार नहीं किए। उन्होंने माना कि उन्हें उस ऐप का प्रचार नहीं करना चाहिए था।

वहीं विजय देवरकोंडा ने 6 अगस्त को ईडी को बताया कि उन्होंने केवल कानूनी तौर पर मान्यता प्राप्त और लाइसेंस प्राप्त स्किल-बेस्ड गेमिंग ऐप्स का प्रचार किया है। उन्होंने ईडी को उस ऐप से जुड़ी कंपनी, खाते और वित्तीय लेन-देन की जानकारी भी दी।

गैरकानूनी बेटिंग प्लेटफॉर्म को कथित रूप से बढ़ावा देने के आरोप में कुल 29 सेलिब्रिटीज के खिलाफ ईडी ने मामला दर्ज किया। इनमें टीवी एक्टर्स, टीवी होस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स जैसे श्रीमुखी, श्यामला, वर्षिनी सुंदरराजन, वसंती कृष्णन, शोभा शेट्टी, अमृता चौधरी, नयनी पावनी, पद्मावती, हर्ष साई समेत कई अन्य भी शामिल हैं।

 

Virat News, बेटिंग, ऐप्स, प्रमोशन, मामले, में, ईडी, के, सामने, पेश — संक्षेप और और पढ़ें

Virat News, बेटिंग, ऐप्स, प्रमोशन, मामले, में, ईडी, के, सामने, पेश के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर Virat News, बेटिंग, ऐप्स, प्रमोशन, मामले, में, ईडी, के, सामने, पेश से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook