विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड: कौन बेहतर, फायदे और नुकसान का विस्तृत विश्लेषण मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: 12 प्राकृतिक तरीके जो बदल देंगे आपका जीवन ‘अकरम भैया’ का सम्मान: वॉलीबॉल को बनाया जिंदगी का मिशन, हजारों खिलाड़ियों को दी नई पहचान राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026: 125 खिलाड़ियों का सम्मान, गुरुचरण सिंह होरा बोले- बढ़ेगा खिलाड़ियों का उत्साह BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए रणनीतिक मायने और वैश्विक प्रभाव राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को किया सलाम, बोले- साय सरकार में छत्तीसगढ़ को मिल रही नई खेल उड़ान रक्षाबंधन पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- राखी प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूत डोर ‘खेलो इंडिया संवाद’ में बोले बृजमोहन अग्रवाल—युवा और खेल शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत नींव क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड: कौन बेहतर, फायदे और नुकसान का विस्तृत विश्लेषण मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: 12 प्राकृतिक तरीके जो बदल देंगे आपका जीवन ‘अकरम भैया’ का सम्मान: वॉलीबॉल को बनाया जिंदगी का मिशन, हजारों खिलाड़ियों को दी नई पहचान राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026: 125 खिलाड़ियों का सम्मान, गुरुचरण सिंह होरा बोले- बढ़ेगा खिलाड़ियों का उत्साह BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए रणनीतिक मायने और वैश्विक प्रभाव राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को किया सलाम, बोले- साय सरकार में छत्तीसगढ़ को मिल रही नई खेल उड़ान रक्षाबंधन पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- राखी प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूत डोर ‘खेलो इंडिया संवाद’ में बोले बृजमोहन अग्रवाल—युवा और खेल शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत नींव

119 साल का सूखा टूटा: क्रिस्टल पैलेस ने एक साल में जीते दो बड़े खिताब

लंदन  इंग्लैंड की फुटबॉल क्लब क्रिस्टल पैलेस का स्थापना 1905 में हुई थी। 119 साल तक टीम एक भी मेजर ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी। अब 2025 में…

📅 11 August 2025, 8:41 pm अपडेट: 12 August 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
11A 118

लंदन
 इंग्लैंड की फुटबॉल क्लब क्रिस्टल पैलेस का स्थापना 1905 में हुई थी। 119 साल तक टीम एक भी मेजर ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी। अब 2025 में एक के बाद एक टीम ने दो बड़ी ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मई में पैलेस ने एफए कप का खिताब जीता था। वहां फाइनल में मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ क्रिस्टल पैलेस ने उलटफेर किया था। अब क्लब ने लिवरपूल को हराकर कम्युनिटी शील्ड भी अपने कर लिया है। कम्युनिटी शील्ड इंग्लिश फुटबॉल का मैच है जो पिछले प्रीमियर लीग सीजन के चैंपियन और एफए कप के विजेता के बीच वेम्बली स्टेडियम में खेला जाता है।

क्रिस्टल पैलेस ने इस मुकाबले को पेनल्टी शूटआउट में अपने नाम किया। निर्धारित समय तक मुकाबला 2-2 से बराबर था। लिवरपूल के लिए चौथे मिनट में ही हुगो इकिटिके ने गोल किया। 17वें मिनट में पैलेस की तरफ से जीन फिलिपे मैटेटा ने गोल दागकर मैच बराबरा कर दिया। हालांकि चार मिनट बाद ही जेरेमी फ्रेंपोंग को गोल से लिवरपूल को दोबारा बढ़त मिल गई।
पेनल्टी शूटआउठ में मोहम्मद सलाह पहले प्रयास में चूक गए। इसके बाद एलेक्सिस मैक एलिस्टर भी गोल नहीं कर पाए। हार्वी एलिएट भी लिवरपूल की तरफ से चूक गए। चार-चार प्रयास के बाद पैलेस की टीम 2-1 से आगे थे। 5वें प्रयास में डोमिनक सोबोस्जलाई के गोल से लिवरपूल ने बराबरी कर ली। 21 साल के जस्टिन डेवेनी ने आखिरी 5वीं पेनल्टी में कोई गलती नहीं की और गोल दागकर अपनी टीम को चैंपियन बना दी।

पैलेस की इस जीत के नायक गोलकीपर डीन हेंडरसन रहे। उन्होंने शूटआउट में दो पेनल्टी बचाई। हेंडरसन ने मैच के बाद कहा, ‘यह अविश्वसनीय है। लिवरपूल जीत का प्रबल दावेदार था। उसके पास कुछ शानदार खिलाड़ी हैं और उनकी टीम मजबूत है। हमने तीन महीने के अंदर दो ट्रॉफी जीती हैं। यह अविश्वसनीय है।’

खेल, साल, का, सूखा, टूटा:, क्रिस्टल, पैलेस, ने, एक, में — संक्षेप और और पढ़ें

खेल, साल, का, सूखा, टूटा:, क्रिस्टल, पैलेस, ने, एक, में के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर खेल, साल, का, सूखा, टूटा:, क्रिस्टल, पैलेस, ने, एक, में से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook