विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
लिविंग रूम वास्तु: घर को सुख-समृद्धि से भरने वाले 12 नियम भोपाल सेंट्रल लाइब्रेरी में फायर सुरक्षा मॉक ड्रिल, स्टाफ और पाठकों को मिला प्रशिक्षण यातायात व्यवस्था सुधार के लिए प्रशासन ने उठाए नए कदम सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ शहर में स्वच्छता अभियान को मिली व्यापक सफलता किसानों के लिए नई योजना की घोषणा, मिलेगा सीधा लाभ जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन स्थानीय बाजार में सब्जियों के दाम स्थिर, ग्राहकों को राहत लिविंग रूम वास्तु: घर को सुख-समृद्धि से भरने वाले 12 नियम भोपाल सेंट्रल लाइब्रेरी में फायर सुरक्षा मॉक ड्रिल, स्टाफ और पाठकों को मिला प्रशिक्षण यातायात व्यवस्था सुधार के लिए प्रशासन ने उठाए नए कदम सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ शहर में स्वच्छता अभियान को मिली व्यापक सफलता किसानों के लिए नई योजना की घोषणा, मिलेगा सीधा लाभ जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन स्थानीय बाजार में सब्जियों के दाम स्थिर, ग्राहकों को राहत

सांसद संजय सिंह ने बड़ा दावा किया- रमेश बिधूड़ी को CM फेस बनाने जा रही BJP

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी को पार्टी सीएम फेस बनाने…

📅 6 January 2025, 12:10 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 8 पाठक
sanjay shing

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी को पार्टी सीएम फेस बनाने वाली है। उन्होंने कहा है कि अब लोगों को तय करना है कि उन्हें अरविंद केजरीवाल चाहिए या रमेश बिधूड़ी। उन्होंने कहा, बीजेपी जिस तरीके से रमेश बिधूड़ी के बचाव में उतर रही है, उससे साफ है कि पार्टी उन्हें सीएम फेस बनाने जा रही है। दिल्ली की मु्ख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ दिए गए विवादित बयान पर संजय सिंह ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने कल जिस तरह से भद्दा अपमानजनक बयान देने का काम दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री को किया, मैं समझता हूं इसका कोई दूसरा उदाहरण आपको नहीं मिलेगा कि राजनीति में रहने वाला व्यक्ति इतनी गंदी भाषा का प्रयोग एक महिला मुख्यमंत्री के लिए करें।

उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, कल क्या कहा है बीजेपी के प्रत्याशी रमेश विधूड़ी ने महिला मुख्यमंत्री के लिए कि अपना बाप बदल दिया। यही गुंडागर्दी की भाषा बोलते हो तुम लोग। आतिशी के पिताजी 80 साल की उम्र के हैं। वृद्धावस्था में हैं, बीमार हैं और ऐसी हालत में आप उनको गालियां दे रहे हैं। उनके मां-बाप को शर्म नहीं आती। मैं समझता हूं भारतीय जनता पार्टी इस देश की सबसे बड़ी गुंडों की पार्टी है।
 

कांग्रेस के दो नेताओं पर भी वार

संजय सिंह ने कहा, यह पहले मौका नहीं है। इससे पहले इसी रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। चुनाव में कांग्रेस हमारे खिलाफ लड़ सकती है, कोई बात नहीं लेकिन जहां महिला सम्मान की बात आती है अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी सबसे पहले महिलाओं का सम्मान करती है। हमने कल प्रियंका गांधी को लेकर दिए बयान के खिलाफ बोला। उसपर बयान दिया। आम आदमी पार्टी के एक-एक नेता ने बयान दिया। मगर कांग्रेस नेता अजय माकन और संदीप दिक्सित ने एक शब्द नहीं बोला।

राज्यसभा सांसद ने कहा, उससे साफ है कि वो उनसे मिले हुए हैं। चलो कांग्रेस के ये नेता आतिशी पर ना बोले लेकिन अपने नेता प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पड़ी पर तो बोलिये। उन्होंने कहा, भाजपा को रमेश बिधूड़ी जैसे नेता चाहिए। दिल्ली को तय करना है कि उन्हे कैसे नेता चाहिए क्योंकि रमेश बिधूड़ी को भाजपा सीएम फेस बनाने जा रही है।

राजनीतिक, सांसद, संजय, सिंह, ने, बड़ा, दावा, किया-, रमेश, बिधूड़ी — संक्षेप और और पढ़ें

राजनीतिक, सांसद, संजय, सिंह, ने, बड़ा, दावा, किया-, रमेश, बिधूड़ी के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर राजनीतिक, सांसद, संजय, सिंह, ने, बड़ा, दावा, किया-, रमेश, बिधूड़ी से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook