विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
भोपाल सेंट्रल लाइब्रेरी में फायर सुरक्षा मॉक ड्रिल, स्टाफ और पाठकों को मिला प्रशिक्षण यातायात व्यवस्था सुधार के लिए प्रशासन ने उठाए नए कदम सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ शहर में स्वच्छता अभियान को मिली व्यापक सफलता किसानों के लिए नई योजना की घोषणा, मिलेगा सीधा लाभ जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन स्थानीय बाजार में सब्जियों के दाम स्थिर, ग्राहकों को राहत शिक्षा विभाग की नई पहल: सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम भोपाल सेंट्रल लाइब्रेरी में फायर सुरक्षा मॉक ड्रिल, स्टाफ और पाठकों को मिला प्रशिक्षण यातायात व्यवस्था सुधार के लिए प्रशासन ने उठाए नए कदम सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ शहर में स्वच्छता अभियान को मिली व्यापक सफलता किसानों के लिए नई योजना की घोषणा, मिलेगा सीधा लाभ जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन स्थानीय बाजार में सब्जियों के दाम स्थिर, ग्राहकों को राहत शिक्षा विभाग की नई पहल: सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम

कंगना रनौत ने इंटरव्यू में प्रियंका गांधी के स्वभाव को राहुल गांधी से बेहतर बताया

मुंबई बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' देखने का निमंत्रण दिया है।…

📅 8 January 2025, 10:50 pm अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 8 पाठक
kangan2

मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' देखने का निमंत्रण दिया है। यह फिल्म उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है। कंगना ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को भी यह निमंत्रण दिया है। फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में कंगना खुद ही बतौर निर्देशक और एक्टर काम कर रही हैं। वह फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार भी निभा रही हैं।

कंगना रनौत ने इंटरव्यू में राहुल गांधी के व्यवहार की आलोचना की है। उन्होंने प्रियंका गांधी के स्वभाव को राहुल गांधी से बेहतर बताया। प्रियंका गांधी के साथ संसद में अपनी बातचीत को याद करते हुए कंगना ने कहा, "जब मैं उनसे मिली तो वह मुस्काईं और बोलीं यह हमारी बहुत प्यारी बातचीत थी। मैं बहुत अच्छे से याद करती हूं। वह बहुत शिष्ट हैं। वह अपने भाई के विपरीत हैं। वह निश्चित रूप से समझदार हैं और जो बोलती हैं, वह सही होता है। मुझे उनके साथ बात करना अच्छा लगता है।"

कंगना रनौत ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा, "उनके भाई का तो आप जानते ही हैं। उन्होंने मुझे देखकर मुस्कान दी। उन्हें शिष्टाचार का कोई ज्ञान नहीं है। फिर भी मैं उन्हें भी फिल्म देखने का निमंत्रण देती हूं।" 'इमरजेंसी' फिल्म में अनुपम खेर, श्रेया तलपड़े, अशोक छाबड़ा, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमण, विशाल नायर और दिवंगत सतीश कौशिक जैसे कलाकारों का प्रमुख योगदान है। यह फिल्म 1975 से 1977 तक इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल और इसके परिणामों पर आधारित है। इमरजेंसी को भारतीय लोकतंत्र में एक काले अध्याय की तरह देखा जाता है।

राजनीतिक, कंगना, रनौत, ने, इंटरव्यू, में, प्रियंका, गांधी, के, स्वभाव — संक्षेप और और पढ़ें

राजनीतिक, कंगना, रनौत, ने, इंटरव्यू, में, प्रियंका, गांधी, के, स्वभाव के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर राजनीतिक, कंगना, रनौत, ने, इंटरव्यू, में, प्रियंका, गांधी, के, स्वभाव से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook