विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश

हरीश रावत ने राहुल गांधी की पोल खोल दी: शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा को लेकर दिए…

📅 7 January 2025, 4:20 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
poonewala

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा को लेकर दिए बयान पर तंज कसा है। शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हरीश रावत का एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने वीडियो बयान को भी शेयर किया। शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने राहुल गांधी की पोल खोल दी। हमने पहले ही कहा था कि राहुल गांधी के लिए एलओपी मतलब 'लीडर ऑफ अपोजिशन' नहीं लीडर ऑफ पर्यटन और लीडर ऑफ पार्टी है।

उन्होंने आगे कहा कि जब डॉ. मनमोहन सिंह के लिए देश शोक मना रहा था, तब राहुल गांधी वियतनाम 'विश्राम' करने गए थे। हरीश रावत ने कह दिया कि राहुल गांधी वियतनाम 'विश्राम' करने गए थे, लेकिन उन्होंने तुरंत कहा कि नहीं-नहीं 'विश्राम' करने नहीं 'वियतनाम के आर्थिक मॉडल' का अध्ययन करने के लिए गए थे।

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने खुद अपने सात दिन के कार्यक्रम रद्द किए थे। तो क्या राहुल गांधी के लिए 'वियतनाम के आर्थिक मॉडल' का अध्ययन करना कांग्रेस के कार्यक्रमों से ज्यादा जरूरी था। क्या राजकीय शोक से ज्यादा जरूरी था? भाजपा और भाजपा शासित राज्यों ने भी अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। क्योंकि हम सम्मान करते हैं। राहुल गांधी और उनके परिवार ने सम्मान पर सियासत की।

कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन में भी शामिल नहीं हुए। राहुल गांधी ना ही अखंड पाठ में शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने जीते जी डॉ. मनमोहन सिंह बहुत अपमान किया। डॉ. मनमोहन सिंह को इतना परेशान कर दिया था कि वो इस्तीफा देने की ताक पर आ गए थे।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. मनमोहन सिंह को भारत रत्न से वंचित रखा, लेकिन अपने परिवार के लोगों को जीते जी दे दिया। कांग्रेस ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और नरसिम्हा राव को कभी सम्मान देने का काम नहीं किया।

शहजाद पूनावाला ने एक्स पर हरीश रावत का जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो कह रहे हैं कि यदि राहुल गांधी वियतनाम 'विश्राम' करने चले गए, मैं समझता हूं कि वह 'विश्राम' करने नहीं गए, 'वियतनाम के आर्थिक मॉडल' का अध्ययन करने के लिए गए थे।

 

देश, हरीश, रावत, ने, राहुल, गांधी, की, पोल, खोल, दी: — संक्षेप और और पढ़ें

देश, हरीश, रावत, ने, राहुल, गांधी, की, पोल, खोल, दी: के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर देश, हरीश, रावत, ने, राहुल, गांधी, की, पोल, खोल, दी: से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook