विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश

T20 ब्लास्ट में जॉर्डन कॉक्स का धमाका: 22 बाउंड्री से रचा तूफानी शतक

नई दिल्ली T20 ब्लास्ट में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स का ऐसा तूफान आया कि सामने वाली टीम के परखच्चे उड़ गए। टी20 ब्लास्ट 2025 में एसेक्स…

📅 18 July 2025, 4:13 pm प्रकाशित: 18 July 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
jodern

नई दिल्ली
T20 ब्लास्ट में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स का ऐसा तूफान आया कि सामने वाली टीम के परखच्चे उड़ गए। टी20 ब्लास्ट 2025 में एसेक्स और हैम्पशायर के बीच साउथ ग्रुप मैच में जॉर्डन कॉक्स ने अपना पहला टी20 शतक लगाया, जो वाकई में कमाल था। अपनी 139 रनों की पारी में उन्होंने 100 से ज्यादा रन तो चौके-छक्कों से बनाए। जॉर्डन कॉक्स की इसी पारी की बदौलत एसेक्स की टीम ने 221 रनों के लक्ष्य को चार गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम वहां तक शायद ना पहुंचे, लेकिन जॉर्डन कॉक्स ने ऐसा होने नहीं दिया।

60 गेंदों में 11 चौके और 11 छक्कों की मदद से जॉर्डन कॉक्स ने 139 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 231.66 का था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसेक्स की टीम की ओर से दूसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर 23 रन था, जो ओपनर माइकल पेपर ने बनाया था। इस तरह अकेले दम पर जॉर्डन कॉक्स ने टीम को जीत दिलाई।

बड़े स्कोर का पीछा करते हुए तीसरे ओवर में ही जॉर्डन कॉक्स को बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा, क्योंकि पहला विकेट 33 रनों के कुल स्कोर पर गिर गया था। ऐसे में कॉक्स के सामने एक विशाल लक्ष्य था। शुरुआती कुछ गेंदों पर शांत रहने के बाद कॉक्स ने जेम्स फुलर के पहले ओवर में ताबड़तोड़ 19 रन बनाए। उन्होंने बेनी हॉवेल के पहले ओवर में भी इतने ही रन बनाए और आठवें ओवर के अंत तक 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया।

जॉर्डन कॉक्स ने दूसरे ओवर में भी हॉवेल पर कोई रहम नहीं दिखाया और लगातार तीन छक्के जड़कर 80 के पार पहुंच गए। उन्होंने 17वें ओवर की पहली गेंद पर अपना शतक पूरा किया। 44 गेंदों में वे टी20 क्रिकेट में अपने पहले शतक तक पहुंचे। एसेक्स को अभी भी तीन ओवरों में 41 रनों की जरूरत थी और उसने छह विकेट खो दिए थे। दूसरे छोर पर कॉक्स के जोड़ीदार साइमन हार्मर ने पारी के 18वें और 19वें ओवर में केवल दो गेंदों का सामना किया।

आखिरी ओवर में एसेक्स को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। ऐसे में 24 वर्षीय इस बल्लेबाज ने शुरुआती दो गेंदों पर ही दो गगनचुंबी छक्के जड़कर शानदार अंदाज में मैच को फिनिश किया और एसेक्स को एक यादगार जीत दिलाई। हालांकि, ये सीजन एसेक्स के लिए अच्छा नहीं रहा, क्योंकि 13 मैचों में टीम की ये तीसरी जीत थी। वे 9 मुकाबले बार चुके हैं और एक मुकाबला बेनतीजा रहा था। इस सीजन सिर्फ एक ही मैच अब इस टीम का बाकी है।

 

Virat News, ब्लास्ट, में, जॉर्डन, कॉक्स, का, धमाका:, बाउंड्री, से, रचा — संक्षेप और और पढ़ें

Virat News, ब्लास्ट, में, जॉर्डन, कॉक्स, का, धमाका:, बाउंड्री, से, रचा के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर Virat News, ब्लास्ट, में, जॉर्डन, कॉक्स, का, धमाका:, बाउंड्री, से, रचा से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook