विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
लिविंग रूम वास्तु: घर में सुख-समृद्धि लाने के 12 अचूक नियम 17 अगस्त राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा लाभ दतिया के डायल 112 हीरोज मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी शादी का झांसा देकर कैश-जेवर लूटे, बड़वानी में 24 घंटे में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; पांच गिरफ्तार सागर पुलिस ने सायबर अपराध के लिए म्यूल बैंक खातों का नेटवर्क संचालित करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के लिए रहा है समर्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव लिविंग रूम वास्तु: घर में सुख-समृद्धि लाने के 12 अचूक नियम 17 अगस्त राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा लाभ दतिया के डायल 112 हीरोज मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी शादी का झांसा देकर कैश-जेवर लूटे, बड़वानी में 24 घंटे में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; पांच गिरफ्तार सागर पुलिस ने सायबर अपराध के लिए म्यूल बैंक खातों का नेटवर्क संचालित करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के लिए रहा है समर्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बीसलपुर बांध में तेज हुई पानी की आवक, 60 घंटे में 44 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर

केकड़ी (अजमेर)  बीसलपुर बांध के जलग्रहण क्षेत्र में हुई बारिश ने अगस्त में बांध की तस्वीर बदल दी है। लगातार हो रही पानी की आवक से बांध का…

📅 16 August 2026, 9:30 pm प्रकाशित: 16 August 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
83 12

केकड़ी (अजमेर)
 बीसलपुर बांध के जलग्रहण क्षेत्र में हुई बारिश ने अगस्त में बांध की तस्वीर बदल दी है। लगातार हो रही पानी की आवक से बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार सुबह 6 बजे बांध का गेज 314.00 मीटर पहुंच गया और जलभराव 28.288 टीएमसी दर्ज किया गया। पिछले करीब 60 घंटे में बांध के जलस्तर में 44 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, त्रिवेणी का गेज सुबह 2.80 मीटर दर्ज किया गया है।

बता दें कि 12 अगस्त सुबह 6 बजे बीसलपुर बांध में जलभराव 25.320 टीएमसी था। इसके बाद जलग्रहण क्षेत्र से पानी की आवक तेज हुई और 14 अगस्त शाम 4 बजे तक जलभराव बढ़कर 28.012 टीएमसी पहुंच गया। शनिवार 12 सुबह तक इसमें और 0.276 टीएमसी की बढ़ोतरी हुई। इस तरह 1 अगस्त 2.968 टीएमसी पानी की आवक हुई है।

24 घंटे में 1.292 टीएमसी पानी आया
बीसलपुर में पानी आने की रफ्तार का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 13 अगस्त सुबह से 14 अगस्त सुबह के बीच ही बांध में 1.292 टीएमसी पानी बढ़ा। 13 अगस्त सुबह जलभराव 26.582 टीएमसी था, जो शाम 4 बजे 27.045, रात 10 बजे 27.460 और 14 अगस्त सुबह 27.874 टीएमसी पहुंच गया। इसके बाद 14 अगस्त शाम 4 बजे यह 28.012 टीएमसी और शनिवार सुबह 28.288 टीएमसी दर्ज किया गया।

22 दिन में 2.69 टीएमसी बढ़ा पानी
21 जुलाई को बांध का गेज 313.61 मीटर और जलभराव 25.596 टीएमसी था। शनिवार सुबह गेज 314.00 मीटर और जलभराव 28.288 टीएमसी पहुंच गया। यानी 22 दिन में जलस्तर 39 सेंटीमीटर और जलभराव करीब 2.692 टीएमसी बढ़ा है।

त्रिवेणी का बहाव अब भी बना हुआ
बांध की आवक के लिहाज से त्रिवेणी का बहाव अहम माना जा रहा है। 12 अगस्त सुबह त्रिवेणी का गेज 5.10 मीटर था। पानी उतरने के बाद शनिवार सुबह यह 2.80 मीटर रहा। त्रिवेणी में बहाव बना रहने से जलग्रहण क्षेत्र से पानी की आवक आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि बांध में वास्तविक आवक बारिश और सहायक नदियों के बहाव पर निर्भर करेगी।

501 एमएम बारिश दर्ज
बीसलपुर बांध क्षेत्र में अब तक 501 एमएम कुल बारिश दर्ज की जा चुकी है। शनिवार सुबह बांध क्षेत्र में बारिश शून्य रही, लेकिन जलग्रहण क्षेत्र से पहुंच रहे पानी के कारण बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

अजमेर-जयपुर-टोंक के लिए राहत
बीसलपुर बांध अजमेर, जयपुर और टोंक सहित कई क्षेत्रों की पेयजल जरूरतों का प्रमुख स्रोत है। अगस्त में हुई पानी की इस आवक से इन क्षेत्रों के लिए जलसंकट की चिंता कुछ कम हुई है। यदि जलग्रहण क्षेत्र में बारिश का दौर आगे भी बना रहता है और त्रिवेणी सहित सहायक नदियों में बहाव जारी रहता है तो बांध का जलस्तर और ऊपर जा सकता है। हालांकि अभी बांध पूर्ण भराव स्तर से नीचे है, इसलिए आगामी दिनों की बारिश पर जलस्तर की दिशा तय होगी।

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook