विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति बेस्ट EV स्कूटर 2026: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाले टॉप मॉडल श्री श्री श्री कांची कामाक्षी देवी माता मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में धूमधाम से मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय हुए शामिल, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत: वैश्विक चुनौतियों में अग्रणी भूमिका EV स्कूटर बेस्ट मॉडल 2026: जानिए कौन से होंगे भविष्य की सवारी के चैंपियन 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल, पढ़ें पूरी जानकारी RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में, पढ़ें पूरी जानकारी FD vs म्यूचुअल फंड: कौन सा है आपके लिए बेहतर निवेश विकल्प? SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति बेस्ट EV स्कूटर 2026: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाले टॉप मॉडल श्री श्री श्री कांची कामाक्षी देवी माता मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में धूमधाम से मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय हुए शामिल, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत: वैश्विक चुनौतियों में अग्रणी भूमिका EV स्कूटर बेस्ट मॉडल 2026: जानिए कौन से होंगे भविष्य की सवारी के चैंपियन 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल, पढ़ें पूरी जानकारी RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में, पढ़ें पूरी जानकारी FD vs म्यूचुअल फंड: कौन सा है आपके लिए बेहतर निवेश विकल्प?

667 नए आवासों से खुले बेहतर जीवन के द्वार: नगरीय विकास मंत्री ने की राजस्थान आवासन मण्डल की 5 नवीन आवासीय योजनाओं की शुरुआत

जयपुर, राजस्थान आवासन मण्डल की बहुप्रतीक्षित आवासीय योजनाओं का बुधवार को आवास भवन जयपुर में भव्य शुभारम्भ किया गया। नगरीय विकास, स्वायत्त शासन एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह…

📅 20 August 2025, 5:12 pm अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
1 941

जयपुर,

राजस्थान आवासन मण्डल की बहुप्रतीक्षित आवासीय योजनाओं का बुधवार को आवास भवन जयपुर में भव्य शुभारम्भ किया गया। नगरीय विकास, स्वायत्त शासन एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इन योजनाओं की शुरुआत करते हुए कहा कि यह केवल निर्माण नहीं, बल्कि प्रदेशवासियों को सुरक्षित और सुविधायुक्त जीवन की ओर ले जाने वाला कदम है।

खर्रा ने बताया कि इन 5 विशिष्ट पंजीकरण योजनाओं के तहत कुल 667 आवास/फ्लैट्स बनाए जाएंगे, जो उदयपुर, बारां, बूंदी, धौलपुर और बाड़मेर जैसे जिलों में आमजन को एक बेहतर आवासीय विकल्प देंगे।

मुख्य योजनाएं इस प्रकार हैं-

बूंदी जिले की नैनवा आवासीय योजना, पॉकेट-A एवं पॉकेट-B में विभिन्न आय वर्ग के लिए 72 स्वतंत्र आवास, लागत 7 लाख 80 हजार से प्रारम्भ।

बारां जिले की अटरू आवासीय योजना में विभिन्न आय वर्ग के लिए 189 स्वतंत्र आवास, लागत 7 लाख 60 हजार से प्रारंभ।

बाड़मेर जिले की लंगेरा आवासीय योजना में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी आय वर्ग के लिए 200 स्वतंत्र आवास, लागत 8 लाख 61 हजार से प्रारंभ।

धौलपुर जिले की बाड़ी रोड योजना में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी (जी+3) आय वर्ग के लिए 64 फ्लैट्स, लागत 12 लाख 45 हजार से प्रारम्भ।

उदयपुर जिले की पानेरिया की मादड़ी में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी (जी+3) आय वर्ग के लिए 142 फ्लैट्स, लागत 11 लाख 68 हजार से प्रारम्भ।

इस अवसर पर मंत्री खर्रा ने कहा कि राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार हर वर्ग को आवास उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा की राज्य सरकार सिर्फ मकान नहीं दे रही, बल्कि एक सम्मानजनक जीवन का माध्यम दे रही है।

उन्होंने बताया कि सभी योजनाएं समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से विकसित की जाएंगी, ताकि लाभार्थियों को आधुनिक जीवन की समस्त सुविधाएं मिल सकें।

इस कार्यक्रम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने भी शिरकत की  गोदारा ने कहा की राजस्थान आवासन मण्डल आमजन के आवास के सपने को साकार करने के लिए आज भी पहली पसंद है। उन्होंने मण्डल की योजनाओं की मुक्त कंठ से सराहना की ।

उल्लेखनीय है कि मई माह में ही मण्डल ने 427 आवासों की 5 आवासीय योजना जयपुर, बारां, बूंदी और धौलपुर में शुरू की थी।

शुभारम्भ समारोह में आवासन मण्डल के अध्यक्ष देबाशीष पृष्टि, आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा, सचिव डॉ. अनिल पालीवाल, मुख्य अभियंता अमित अग्रवाल, टीएस मीना, प्रतीक श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आम नागरिक व मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे आमजन के आवास के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।

राजस्थान, राज्य, नए, आवासों, से, खुले, बेहतर, जीवन, के, द्वार: — संक्षेप और और पढ़ें

राजस्थान, राज्य, नए, आवासों, से, खुले, बेहतर, जीवन, के, द्वार: के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर राजस्थान, राज्य, नए, आवासों, से, खुले, बेहतर, जीवन, के, द्वार: से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook