विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
नींद की कमी: कारण, असर और 12 प्रभावी समाधान दाँतों की देखभाल: 10 ज़रूरी आदतें स्वस्थ और चमकदार दाँतों के लिए SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति — विरात महानगर क्रेडिट डेबिट कार्ड: कौन सा आपके लिए बेहतर? फायदे और नुकसान की पूरी जानकारी बाथरूम और शौचालय वास्तु के 10 नियम: घर में सुख-शांति का रहस्य घर के मुख्य द्वार वास्तु: 12 अचूक नियम जो लाएंगे सुख-समृद्धि मधुमेह नियंत्रण के 12 आयुर्वेदिक उपाय: प्राकृतिक तरीके से शुगर को करें कंट्रोल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की तीनों विद्युत कंपनियों (जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन) में रिक्त पदों को भरने के लिए 1501 पदों पर स, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, असर और 12 प्रभावी समाधान दाँतों की देखभाल: 10 ज़रूरी आदतें स्वस्थ और चमकदार दाँतों के लिए SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति — विरात महानगर क्रेडिट डेबिट कार्ड: कौन सा आपके लिए बेहतर? फायदे और नुकसान की पूरी जानकारी बाथरूम और शौचालय वास्तु के 10 नियम: घर में सुख-शांति का रहस्य घर के मुख्य द्वार वास्तु: 12 अचूक नियम जो लाएंगे सुख-समृद्धि मधुमेह नियंत्रण के 12 आयुर्वेदिक उपाय: प्राकृतिक तरीके से शुगर को करें कंट्रोल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की तीनों विद्युत कंपनियों (जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन) में रिक्त पदों को भरने के लिए 1501 पदों पर स, पढ़ें पूरी जानकारी

नागालैंड में एचआईवी/एड्स की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक : रिपोर्ट

कोहिमा राज्य के आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 में कहा गया है कि नागालैंड में 15 से 49 साल के उम्र के लोगों में एचआईवी/एड्स की दर 1.36 प्रतिशत है,…

📅 9 January 2025, 5:20 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 10 पाठक
hiv

कोहिमा
राज्य के आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 में कहा गया है कि नागालैंड में 15 से 49 साल के उम्र के लोगों में एचआईवी/एड्स की दर 1.36 प्रतिशत है, जो पूरे देश में 0.2 प्रतिशत की दर से काफी ज्यादा है। आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार सामान्य आबादी में एचआईवी/एड्स की दर 1.61 प्रतिशत है। सर्वेक्षण में कहा गया है कि नागालैंड में 2006 से 2023 तक लगभग 16 लाख रक्त नमूनों की जांच के बाद कुल 33,396 व्यक्ति एचआईवी पॉजिटिव पाए गए।

2023-24 के दौरान परीक्षण किए गये कुल रक्त नमूनों में से 1.17 प्रतिशत एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा, एचआईवी पॉजिटिव पाए गए 14.83 प्रतिशत मरीजों का उपचार चल रहा है। वर्ष 2023-24 के दौरान 14 वर्ष से कम आयु के जिन बच्चों के रक्त की जांच की गई, उनमें से 2.06 प्रतिशत बच्चे एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि 14 वर्ष से कम आयु के एचआईवी पॉजिटिव बच्चों में 53.70 प्रतिशत लड़के और 46.30 प्रतिशत लड़कियां थीं।

अक्टूबर 2007 से नवंबर 2023 तक 14 वर्ष से कम आयु के कुल 1,385 बच्चे (2,099 प्रतिशत) एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में बताया गया है कि एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी सेंटर (एआरटीसी) में कुल 26,419 एचआईवी पॉजिटिव मरीज रजिस्टर्ड थे। इनमें से 21,110 एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) पर थे जबकि एआरटी पर कुल 3,116 मरीजों की मौत हो गई।

इसमें यह भी बताया गया है कि एचआईवी पॉजिटिव कुल 6,205 पुरुष, 6,332 महिलाएं, 12 ट्रांसजेंडर/ट्रांससेक्सुअल व्यक्ति, तथा 370 लड़कियों सहित 748 बच्चे एआरटी पर हैं। हाल ही में जारी भारत एचआईवी अनुमान 2023 रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2.5 मिलियन से अधिक लोग एचआईवी से प्रभावित हैं। वयस्कों में एचआईवी का प्रसार 0.2 प्रतिशत पर है और अनुमानित वार्षिक नए एचआईवी संक्रमणों की संख्याो लगभग 66,400 हैं। वर्ष 2010 से अब तक नए वार्षिक एचआईवी संक्रमणों में 44 प्रतिशत की कमी आई है, जो वैश्विक कमी दर 39 प्रतिशत से अधिक है।

 

top-news, देश, नागालैंड, में, एचआईवी/एड्स, की, दर, राष्ट्रीय, औसत, से — संक्षेप और और पढ़ें

top-news, देश, नागालैंड, में, एचआईवी/एड्स, की, दर, राष्ट्रीय, औसत, से के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर top-news, देश, नागालैंड, में, एचआईवी/एड्स, की, दर, राष्ट्रीय, औसत, से से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook