विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ की रायपुर शहर इकाई का चुनाव संपन्न; श्री परमेश्वर कन्नौजे अध्यक्ष व श्री नीलांबर सिन्हा सचिव निर्वाचित, पढ़ें पूरी जानकारी बैंक PO तैयारी: सरकारी बैंक में सफलता का पूरा प्लान, ऐसे करें हर चरण पार | विरात महानगर SSC CGL 2026: सफलता की कुंजी – परीक्षा गाइड और प्रभावी रणनीति नींद की कमी: कारण, असर और 12 प्रभावी समाधान दाँतों की देखभाल: 10 ज़रूरी आदतें स्वस्थ और चमकदार दाँतों के लिए SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति — विरात महानगर क्रेडिट डेबिट कार्ड: कौन सा आपके लिए बेहतर? फायदे और नुकसान की पूरी जानकारी बाथरूम और शौचालय वास्तु के 10 नियम: घर में सुख-शांति का रहस्य छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ की रायपुर शहर इकाई का चुनाव संपन्न; श्री परमेश्वर कन्नौजे अध्यक्ष व श्री नीलांबर सिन्हा सचिव निर्वाचित, पढ़ें पूरी जानकारी बैंक PO तैयारी: सरकारी बैंक में सफलता का पूरा प्लान, ऐसे करें हर चरण पार | विरात महानगर SSC CGL 2026: सफलता की कुंजी – परीक्षा गाइड और प्रभावी रणनीति नींद की कमी: कारण, असर और 12 प्रभावी समाधान दाँतों की देखभाल: 10 ज़रूरी आदतें स्वस्थ और चमकदार दाँतों के लिए SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति — विरात महानगर क्रेडिट डेबिट कार्ड: कौन सा आपके लिए बेहतर? फायदे और नुकसान की पूरी जानकारी बाथरूम और शौचालय वास्तु के 10 नियम: घर में सुख-शांति का रहस्य

हरियाणा भाजपा ने 27 जिलों में नियुक्त किए नए प्रभारी, जल्द बदल सकते हैं जिलाध्यक्ष

चंडीगढ़ हरियाणा भाजपा की नई टीम खड़ी करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने सभी जिलों में नये जिला प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। वैसे तो…

📅 16 August 2026, 9:40 pm प्रकाशित: 16 August 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
149 2

चंडीगढ़
हरियाणा भाजपा की नई टीम खड़ी करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने सभी जिलों में नये जिला प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।

वैसे तो राज्य में 23 जिले हैं, लेकिन संगठनात्मक दृष्टि से भाजपा के 27 जिले हैं। इन जिला प्रभारियों को तुरंत आवंटित जिलों में काम संभालने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि जिला प्रभारियों के कामकाज संभालने के कुछ समय बाद पार्टी जिलाध्यक्षों को भी बदलने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने नई राज्य कमेटी बनाते हुए समस्त पदाधिकारियों को बदल दिया है। अब हर जिले में नये प्रभारी भी नियुक्त किए जा चुके हैं। ऐसे में अगला पड़ाव अब जिला प्रधानों को बदलने का रहेगा। कुरुक्षेत्र में रमेश सैनी को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें तजिंद्र सिंह गोल्डी के स्थान पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इंटरनेट मीडिया पर दो ऑडियो क्लिप वायरल
गोल्डी को जून 2026 में पद से हटाकर रमेश सैनी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया था। गोल्डी को हटाए जाने से कुछ दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर उनकी दो ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें सरकारी नौकरी लगवाने/नौकरी नियमित करवाने के नाम पर पैसों के लेन-देन की बातचीत का दावा किया गया था।

भाजपा ने संगठन को बूथ से लेकर जिला स्तर तक अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अनुभवी, सक्रिय और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिलों में प्रभारी नियुक्त किया है। नई नियुक्तियों में महिला नेतृत्व को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है और चार महिला पदाधिकारियों को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

इन्हें मिली जिला प्रभारी की जिम्मेदारी
डॉ. अर्चना गुप्ता के अनुसार पंचकूला जिले में रवि बतान, अंबाला में मदन चौहान, यमुनानगर में धर्मवीर मिर्जापुर, कुरुक्षेत्र में दीपक शर्मा, कैथल में अमरपाल राणा, करनाल में जवाहर यादव तथा पानीपत में ललित बत्रा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सोनीपत में राजबाला एडवोकेट, गोहाना में मीना चौहान, जींद में अशोक गुर्जर, रोहतक में विजयपाल एडवोकेट, झज्जर में हरविंद कोहली, डबवाली में रविंद्र बलियाला, सिरसा में भारतभूषण जुयाल, हांसी में प्रतिभा सुमन, हिसार में सुरेंद्र आर्य तथा फतेहाबाद में सुरेंद्र पुनिया को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

भिवानी जिले में अरविंद यादव, दादरी में शैलेंद्र पांडेय, रेवाड़ी में मदन गोयल, महेंद्रगढ़ में वरुण श्योराण, गुरुग्राम में संदीप जोशी, गुरुग्राम महानगर में राजकुमार वोहरा, नूंह में दीपक मंगला, पलवल में नागेंद्र शर्मा, फरीदाबाद महानगर में कमल यादव तथा फरीदाबाद में लतिका शर्मा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नई नियुक्तियों में चार महिलाओं को भी मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
नई नियुक्तियों में चार महिला पदाधिकारियों को जिला प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इनमें राजबाला एडवोकेट को सोनीपत, मीना चौहान को गोहाना, प्रतिभा सुमन को हांसी तथा लतिका शर्मा को फरीदाबाद का दायित्व सौंपा गया है। इससे भाजपा संगठन में महिला नेतृत्व की सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी को और मजबूती मिलेगी।

जिला प्रभारी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ पार्टी के कार्यक्रमों, अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों को निर्धारित दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook