विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: 12 प्राकृतिक तरीके जो बदल देंगे आपकी जिंदगी बाथरूम और शौचालय वास्तु — 10 नियम: घर में सुख-समृद्धि के लिए रखें इन बातों का ध्यान क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड: फायदे-नुकसान और कौन सा है बेहतर विकल्प | विरात महानगर बैंक PO तैयारी: सफलता का पूरा प्लान और सटीक रणनीति मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली और आहार से शुगर को कैसे करें नियंत्रित बाथरूम और शौचालय वास्तु — 10 नियम जो लाएंगे सुख-समृद्धि मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली और आहार से शुगर को कैसे करें प्रबंधित SSC CGL 2026: परीक्षा की तैयारी के लिए संपूर्ण गाइड और रणनीति मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: 12 प्राकृतिक तरीके जो बदल देंगे आपकी जिंदगी बाथरूम और शौचालय वास्तु — 10 नियम: घर में सुख-समृद्धि के लिए रखें इन बातों का ध्यान क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड: फायदे-नुकसान और कौन सा है बेहतर विकल्प | विरात महानगर बैंक PO तैयारी: सफलता का पूरा प्लान और सटीक रणनीति मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली और आहार से शुगर को कैसे करें नियंत्रित बाथरूम और शौचालय वास्तु — 10 नियम जो लाएंगे सुख-समृद्धि मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली और आहार से शुगर को कैसे करें प्रबंधित SSC CGL 2026: परीक्षा की तैयारी के लिए संपूर्ण गाइड और रणनीति

सांसद मनोज तिवारी और बृजमोहन अग्रवाल के हाथों छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा हुए सम्मानित

📑 इस लेख मेंरायपुर खेल महोत्सव में भव्य सम्मान समारोहखेल जगत की विभूतियों का हुआ सम्मानगुरुचरण सिंह होरा का विशेष सम्मानगुरुचरण सिंह होरा ने जताया आभारअतिथियों ने की…

📅 25 December 2025, 11:17 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
cg news, raipur news, Virat News, छत्तीसगढ़, सांसद, मनोज, तिवारी, और, बृजमोहन, अग्रवाल
Photo by Amit Rai on Pexels

रायपुर खेल महोत्सव में भव्य सम्मान समारोह

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव (रायपुर) का तीन दिवसीय मेगा फाइनल और समापन समारोह पूरे भव्यता और उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। समारोह के दूसरे दिन खेल, सम्मान और सांस्कृतिक गतिविधियों का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा सांसद एवं प्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी और वरिष्ठ भाजपा नेता व सांसद बृजमोहन अग्रवाल रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

004 1

खेल जगत की विभूतियों का हुआ सम्मान

समारोह के दौरान विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। साथ ही खेलों के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले खेल पदाधिकारियों, वरिष्ठ खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को भी मंच पर सम्मान मिला। इस क्रम में छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव एवं ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।


गुरुचरण सिंह होरा का विशेष सम्मान

खेलों के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले गुरुचरण सिंह होरा को सांसद मनोज तिवारी और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मोमेंटो भेंट कर और साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यह सम्मान उनके उस योगदान के लिए दिया गया, जिसके तहत—

  • ब्रिक्स गेम्स में भारत से चयनित होकर टीम इंडिया के मैनेजर बने
  • डेविस कप में भारतीय टीम के समन्वयक के रूप में अहम भूमिका निभाई
  • स्विट्ज़रलैंड के खिलाफ भारत को 3–1 से ऐतिहासिक जीत दिलाने वाली टीम का नेतृत्व किया

उनकी इस उपलब्धि ने न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है।


गुरुचरण सिंह होरा ने जताया आभार

सम्मान प्राप्त करने के बाद गुरुचरण सिंह होरा ने आयोजकों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रायपुर खेल महोत्सव जैसे आयोजनों से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मंच युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देते हैं और प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करते हैं।


अतिथियों ने की आयोजन की सराहना

मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन राजधानी रायपुर के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए खेल संघों, नगर निगम, जिला प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग, खेल विभाग, पुलिस प्रशासन, अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यायाम शिक्षकों, खेल अधिकारियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।


बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस भव्य समारोह में अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें—

  • विधायक सुनील सोनी
  • विधायक मोतीलाल साहू
  • महापौर मीनल चौबे
  • जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल
  • भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर
  • जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र धुरंधर
  • कबड्डी संघ अध्यक्ष विजय अग्रवाल
  • सभी जोन अध्यक्ष, पार्षदगण
  • नगर निगम आयुक्त विश्वदीप
  • जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन

सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल प्रेमी शामिल हुए।


खेल और मनोरंजन का संगम

कार्यक्रम में यह भी घोषणा की गई कि सुप्रसिद्ध गायक एवं सांसद मनोज तिवारी अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे, जिसे लेकर उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखा गया।


13 खेल विधाओं में हो रही प्रतियोगिताएं

उल्लेखनीय है कि सांसद खेल महोत्सव के तहत विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। आयोजन में—

  • कुश्ती
  • खो-खो
  • शतरंज
  • कबड्डी
    सहित कुल 13 अलग-अलग खेल विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की भागीदारी रही है।

खेल संस्कृति को मिली नई ऊर्जा

इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। आयोजन से न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है, बल्कि राजधानी रायपुर में खेल संस्कृति को भी नई ऊर्जा मिली है। समापन अवसर पर मुख्य अतिथियों के हाथों विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया, जिससे उनका उत्साह और बढ़ गया।

cg news, raipur news, Virat News, छत्तीसगढ़, सांसद, मनोज, तिवारी, और, बृजमोहन, अग्रवाल — संक्षेप और और पढ़ें

cg news, raipur news, Virat News, छत्तीसगढ़, सांसद, मनोज, तिवारी, और, बृजमोहन, अग्रवाल के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर cg news, raipur news, Virat News, छत्तीसगढ़, सांसद, मनोज, तिवारी, और, बृजमोहन, अग्रवाल से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook