विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: 12 प्राकृतिक तरीके जो बदल देंगे आपकी जिंदगी बाथरूम और शौचालय वास्तु — 10 नियम: घर में सुख-समृद्धि के लिए रखें इन बातों का ध्यान क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड: फायदे-नुकसान और कौन सा है बेहतर विकल्प | विरात महानगर बैंक PO तैयारी: सफलता का पूरा प्लान और सटीक रणनीति मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली और आहार से शुगर को कैसे करें नियंत्रित बाथरूम और शौचालय वास्तु — 10 नियम जो लाएंगे सुख-समृद्धि मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली और आहार से शुगर को कैसे करें प्रबंधित SSC CGL 2026: परीक्षा की तैयारी के लिए संपूर्ण गाइड और रणनीति मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: 12 प्राकृतिक तरीके जो बदल देंगे आपकी जिंदगी बाथरूम और शौचालय वास्तु — 10 नियम: घर में सुख-समृद्धि के लिए रखें इन बातों का ध्यान क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड: फायदे-नुकसान और कौन सा है बेहतर विकल्प | विरात महानगर बैंक PO तैयारी: सफलता का पूरा प्लान और सटीक रणनीति मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली और आहार से शुगर को कैसे करें नियंत्रित बाथरूम और शौचालय वास्तु — 10 नियम जो लाएंगे सुख-समृद्धि मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली और आहार से शुगर को कैसे करें प्रबंधित SSC CGL 2026: परीक्षा की तैयारी के लिए संपूर्ण गाइड और रणनीति

खरोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1008 पौवा अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी भी जब्त

📑 इस लेख मेंखरोरा पुलिस ने 1008 पौवा अवैध शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, 1.30 लाख की शराब और स्कूटी जब्त की गई।मुखबिर की सूचना…

📅 27 January 2026, 3:56 pm अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
ds 3 11

खरोरा पुलिस ने 1008 पौवा अवैध शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, 1.30 लाख की शराब और स्कूटी जब्त की गई।

रायपुर। थाना खरोरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अत्यधिक मात्रा में अवैध शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के संयुक्त कब्जे से कुल 1008 पौवा शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 181 लीटर 440 मिलीलीटर बताई गई है। जब्त शराब की कीमत करीब 1 लाख 11 हजार 360 रुपये और बिक्री की नकद राशि 19 हजार 100 रुपये सहित कुल जुमला रकम 1 लाख 30 हजार 460 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी क्रमांक CG 04 HQ 2794 को भी जब्त किया है। यह कार्रवाई अप.क्र. 56/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की गई।


मुखबिर की सूचना पर हुई छापेमारी

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 जनवरी 2026 को थाना खरोरा पुलिस को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना मिली कि ग्राम सारागांव निवासी हालेश्वर साहू और चन्द्रशेखर साहू अपने चाचा मोहन साहू के ब्यारा में भारी मात्रा में शराब डंप कर ग्राहकों की तलाश में बिक्री कर रहे हैं।

सूचना की तस्दीक के लिए थाना खरोरा पुलिस और साइबर क्राइम यूनिट की संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर दोनों आरोपी अवैध रूप से शराब रखते और बेचते हुए पकड़े गए। जब उनसे शराब रखने संबंधी दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।


विभिन्न ब्रांड की भारी मात्रा में शराब बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई बोरियों में भरी शराब जब्त की, जिनमें—

  • देशी मदिरा मसाला शोले के 480 पौवा
  • देशी मदिरा मसाला शेरा के 250 पौवा
  • गोवा स्पेशल अंग्रेजी व्हिस्की के 240 पौवा
  • गोल्डन गोवा स्पेशल के 38 पौवा

कुल मिलाकर 1008 पौवा शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 1,81,440 मिलीलीटर रही।


तीसरे आरोपी का नाम भी आया सामने

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि यह शराब ग्राम खरोरा निवासी अजय धीवर द्वारा स्कूटी से लाकर उनके यहां बिक्री के लिए छोड़ी जाती थी। इसके बाद पुलिस ने अजय धीवर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार किया। उसकी स्कूटी को भी विधिवत जब्त कर लिया गया।


गिरफ्तार आरोपी

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम—

  1. हालेश्वर कुमार साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम सारागांव, थाना खरोरा
  2. चन्द्रशेखर साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम सारागांव भाठापारा
  3. अजय धीवर, उम्र 21 वर्ष, निवासी खरोरा, वार्ड क्रमांक 10

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचना दी गई तथा उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

cg news, raipur news, Virat News, छत्तीसगढ़, खरोरा, पुलिस, की, बड़ी, कार्रवाई:, 1008 — संक्षेप और और पढ़ें

cg news, raipur news, Virat News, छत्तीसगढ़, खरोरा, पुलिस, की, बड़ी, कार्रवाई:, 1008 के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर cg news, raipur news, Virat News, छत्तीसगढ़, खरोरा, पुलिस, की, बड़ी, कार्रवाई:, 1008 से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook