विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश

हैदराबाद के गांव से कुत्तों के साथ हैवानियत का एक खौफनाक मामला सामने आया, 21 बेजुबानों की मौत

हैदराबाद हैदराबाद के गांव से कुत्तों के साथ हैवानियत का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां के संगारेड्डी के एड्डुमाइलरम नाम के गांव में अज्ञात लोगों ने…

📅 7 January 2025, 12:20 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
dog

हैदराबाद
हैदराबाद के गांव से कुत्तों के साथ हैवानियत का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां के संगारेड्डी के एड्डुमाइलरम नाम के गांव में अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर 20 से ज्यादा कुत्तों की जान ले ली है। पुलिस के मुताबिक इन कुत्तों को 40 फीट ऊंचे पुल से नीचे फेंका गया जिसके बाद 21 कुत्तों की मौत हो गई। वहीं 11 अन्य कुत्तों की हालत गंभीर है। आरोपियों ने इन कुत्तों के हाथ-पैर और मुंह तक बांध दिए थे। यह घटना बीते 4 जनवरी को सामने आई जब कथित तौर पर जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था सिटीजन फॉर एनिमल्स के कुछ वॉलेंटियर्स को घटनास्थल के पास से आ रही चीखों के बारे में सूचना मिली।

सिटीजन फॉर एनिमल्स संस्था ने बताया, "शिकायत के बाद जब वह वहां पहुंचे तो उन्हें खौफनाक मंजर दिखा। यहां कुछ घायल कुत्ते थे जो मृत साथियों के सड़ते हुए शवों के बीच कराह रहे थे। कुछ लाशों में कीड़े भर गए थे। कुछ शव पानी में तैर रहे थे। इससे यह पता चलता है कि घटना को कई दिन बीत चुके थे।" संस्था ने बताया कि उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। संस्था एक वॉलेंटियर पृथ्वी पनेरू ने बताया, "हमने एनिमल वॉरियर्स कंजर्वेशन सोसाइटी (AWCS) और पीपुल फॉर एनिमल्स (PFA) हैदराबाद से सहायता मांगी। कई घंटों की मशक्कत के बाद 11 घायल कुत्तों को बचाया गया है और नागोले में PFA आश्रय में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।”

संस्था के वॉलेंटियर्स ने इंद्रकरण पुलिस के पास अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आगे की छानबीन में जुटी हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया ने इंद्रकरण पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया, "शुरुआती जांच से पता चलता है कि पुल के नीचे गंभीर रूप से घायल पाए गए कुत्तों को पुल से फेंका गया है। हालांकि अभी उसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी इकठ्ठा करने की कोशिश चल रही है। वहीं कुत्तों के अवशेषों को और सबूत जुटाने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।"

top-news, देश, हैदराबाद, के, गांव, से, कुत्तों, साथ, हैवानियत, का — संक्षेप और और पढ़ें

top-news, देश, हैदराबाद, के, गांव, से, कुत्तों, साथ, हैवानियत, का के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर top-news, देश, हैदराबाद, के, गांव, से, कुत्तों, साथ, हैवानियत, का से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook