दिल्ली में राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी, मुख्यमंत्री आतिशी के निकले आंसू
नई दिल्ली दिल्ली में राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इसी बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रोते हुए…

नई दिल्ली
दिल्ली में राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इसी बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रोते हुए रमेश बिधूड़ी पर आरोप लगाया कि वह उनके बुजुर्ग पिता को लगातार गालियां दे रहे हैं और वोट मांग रहे हैं। उन्हें दिल्ली की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
आतिशी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते-बोलते भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी उनके पिताजी को गालियां देकर दिल्ली की जनता का अपमान कर रहे हैं। बिधूड़ी जी अपने काम के आधार पर वोट मांगें, वह मेरे बुजुर्ग पिताजी को गालियां देकर क्यों वोट मांग रहे हैं? दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मीडिया से बातचीत के दौरान अचानक कैमरे के सामने रोने लगीं। आतिशी की भावुक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आतिशी से सवाल पूछा गया कि कालकाजी से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। यह सवाल सुनने के बाद आतिशी की आंखों में आंसू आ गए। आतिशी ने रोते हुए चुप्पी साध ली। कुछ देर बाद आतिशी ने खुद को संभाला और फिर रमेश बिधूड़ी पर पलटवार किया। आतिशी ने कहा कि मेरे पिता काफी बुजुर्ग हो गए हैं। वह चल फिर नहीं पाते। मैं रमेश बिधूड़ी जी को कहना चाहूंगी कि मेरे पिताजी जिंदगी भर शिक्षक रहे। उन्होंने दिल्ली के गरीब और लोअर मिडल क्लास से आने वाले हजारों बच्चों को पढ़ाया है। आज वो 80 साल के हो गए हैं। इसके बाद आतिशी रोने लगीं और उन्होंने अपने आप को संभाला। फिर कहा कि वह इतने बीमार रहते हैं कि बिना सहारे के चल नहीं पाते हैं।
उन्होंने कहा कि आप चुनाव के लिए इतनी घटिया हरकत करेंगे कि बुजुर्गों को गालियां देने पर उतर आएंगे। इस देश की राजनीति इतनी घटिया स्तर पर गिर सकती है। मैं यह सोच नहीं सकती। उन्होंने कहा कि रमेश बिधूड़ी जी खुद दक्षिण दिल्ली से 10 साल सांसद रहे। वह बताएं कि कालकाजी के लोगों को, उन्होंने इस इलाके के लिए क्या किया। वह जनता से कहें कि उनके 10 साल का काम मेरे 5 साल के काम से ज्यादा अच्छा था। उन्होंने कहा कि अगर मैंने 100 सीसीटीवी लगाए तो वो बताएं कि उन्होंने 1,000 सीसीटीवी लगवाए हैं। वह अपने किए हुए कामों को लेकर जनता से वोट मांगें। वह उनके बुजुर्ग पिता पर निशाना साध रहे हैं और उनको गालियां देते हुए वोट मांग रहे हैं।
राजनीतिक, दिल्ली, में, दलों, के, बीच, आरोप-प्रत्यारोप, का, दौर, लगातार — संक्षेप और और पढ़ें
राजनीतिक, दिल्ली, में, दलों, के, बीच, आरोप-प्रत्यारोप, का, दौर, लगातार के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर राजनीतिक, दिल्ली, में, दलों, के, बीच, आरोप-प्रत्यारोप, का, दौर, लगातार से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।
संबंधित खबरें:
- पृथ्वीराज चव्हान को नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित ने जवाब दिया, चुनाव से पहले कांग्रेस में ही रार
- राउत ने यह भी कहा, 'आप और कांग्रेस INDIA ब्लॉक में शामिल हैं, लेकिन दिल्ली में अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं
- दिल्ली चुनाव: भले ही मुकाबला आप- भजपा और कांग्रेस के बीच हो लेकिन कई छोटे दल भी चुनाव दिलचस्प बनाएंगे
स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल
अन्य श्रेणियों से ताज़ा

सुशासन शिविर में हाथों-हाथ मिला योजनाओं का लाभ’

मध्य प्रदेश में शहीद परिवारों को बड़ा सम्मान, हर कोर्स में पत्नी और बच्चों के लिए सीट आरक्षित

मोहन कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें, रिपोर्ट कार्ड के आधार पर कई मंत्रियों की छुट्टी तय?

💬 0 टिप्पणियाँ