विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
BYD Atto 3 नई जनरेशन: 630 Km रेंज और LiDAR तकनीक के साथ EV बाजार में क्रांति मनी प्लांट वास्तु — कहाँ रखें, कहाँ नहीं, घर में धन-लक्ष्मी आकर्षित करने के 12 नियम UPSC 2026 तैयारी — 3 साल का सम्पूर्ण प्लान और रणनीति माइग्रेन (आधा सीसी) — 12 असरदार उपाय और तुरंत राहत के घरेलू तरीक़े स्टडी रूम वास्तु — 12 नियम जो बच्चों की पढ़ाई में लाते हैं चमत्कारी सुधार पासपोर्ट बनवाने की पूरी गाइड 2026 — ऑनलाइन आवेदन, शुल्क और दस्तावेज़ गठिया (Arthritis) — 12 आयुर्वेदिक उपाय और जोड़ों के दर्द से राहत ईरान परमाणु समझौता: ट्रंप ने ओबामा-युग की आलोचना की, नए समझौते में जल्दबाजी से इनकार BYD Atto 3 नई जनरेशन: 630 Km रेंज और LiDAR तकनीक के साथ EV बाजार में क्रांति मनी प्लांट वास्तु — कहाँ रखें, कहाँ नहीं, घर में धन-लक्ष्मी आकर्षित करने के 12 नियम UPSC 2026 तैयारी — 3 साल का सम्पूर्ण प्लान और रणनीति माइग्रेन (आधा सीसी) — 12 असरदार उपाय और तुरंत राहत के घरेलू तरीक़े स्टडी रूम वास्तु — 12 नियम जो बच्चों की पढ़ाई में लाते हैं चमत्कारी सुधार पासपोर्ट बनवाने की पूरी गाइड 2026 — ऑनलाइन आवेदन, शुल्क और दस्तावेज़ गठिया (Arthritis) — 12 आयुर्वेदिक उपाय और जोड़ों के दर्द से राहत ईरान परमाणु समझौता: ट्रंप ने ओबामा-युग की आलोचना की, नए समझौते में जल्दबाजी से इनकार

आईईडी विस्फोट में बलिदान हुए जवानों को सीएम साय और गृहमंत्री शर्मा ने दिया कंधा

छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में बलिदान हुए आठ जवानों और एक चालक को दंतेवाड़ा में पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस…

📅 8 January 2025, 12:57 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
2 80

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में बलिदान हुए आठ जवानों और एक चालक को दंतेवाड़ा में पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान गमगीन माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत तमाम नेताओं और मृतकों के परिजनों ने यहां पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों से आसमान गूंज उठा।

इस दौरान महिलाओं और बच्चों सहित मृतकों के परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। रोते हुए परिजनों को महिला सुरक्षाकर्मी उन्हें सांत्वना देने की कोशिश कर रही थीं। बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम साय ने कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और हम राज्य में शांति स्थापित करने में सफल होंगे। मुख्यमंत्री साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और उन्हें उनके पैतृक स्थानों पर ले जाने के लिए वाहनों में रखा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों पर दो साल में सबसे बड़ा हमला करते हुए नक्सलियों ने सोमवार को बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के अंबेली गांव के पास 60-70 किलोग्राम के इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का इस्तेमाल कर सुरक्षाकर्मियों के वाहन को उड़ा दिया। बीजापुर जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित एसयूवी में सवार राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स इकाइयों के चार-चार सुरक्षाकर्मियों और वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम साय ने कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सली हताश हो चुके हैं, जिसके कारण उन्होंने ऐसी कायरतापूर्ण हरकत की है। मैं शहीद जवानों और नागरिक चालक को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

 

छत्तीसगढ़, आईईडी, विस्फोट, में, बलिदान, हुए, जवानों, को, सीएम, साय — संक्षेप और और पढ़ें

छत्तीसगढ़, आईईडी, विस्फोट, में, बलिदान, हुए, जवानों, को, सीएम, साय के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर छत्तीसगढ़, आईईडी, विस्फोट, में, बलिदान, हुए, जवानों, को, सीएम, साय से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬 टिप्पणी करें

💬 0 टिप्पणियाँ

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल publish नहीं होगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।

🔥 आज का Challenge 15 मिनट · 4 tasks देखें → 🤖 AI Tutor (हिंदी) पूछो कुछ भी · Gemini AI देखें → 🤔 Doubt Forum सवाल पूछो · जवाब पाओ देखें → 🎯 आज का GK रोज़ 5 सवाल देखें → 🎓 18+ स्कॉलरशिप NTSE से Maulana Azad देखें → ♟️ फ्री ब्रेन गेम्स Chess, Maze, Snake देखें → 📚 बच्चों की रचनाएँ कहानी, निबंध, कविता देखें → 🧪 पीरियोडिक टेबल 118 तत्व — Class 9-12 देखें → ⏱️ टाइपिंग मास्टर WPM टेस्ट हिंदी+English देखें →
💬WhatsApp Telegram 📘Facebook