विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड: कौन बेहतर, फायदे और नुकसान का विस्तृत विश्लेषण मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: 12 प्राकृतिक तरीके जो बदल देंगे आपका जीवन ‘अकरम भैया’ का सम्मान: वॉलीबॉल को बनाया जिंदगी का मिशन, हजारों खिलाड़ियों को दी नई पहचान राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026: 125 खिलाड़ियों का सम्मान, गुरुचरण सिंह होरा बोले- बढ़ेगा खिलाड़ियों का उत्साह BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए रणनीतिक मायने और वैश्विक प्रभाव राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को किया सलाम, बोले- साय सरकार में छत्तीसगढ़ को मिल रही नई खेल उड़ान रक्षाबंधन पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- राखी प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूत डोर ‘खेलो इंडिया संवाद’ में बोले बृजमोहन अग्रवाल—युवा और खेल शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत नींव क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड: कौन बेहतर, फायदे और नुकसान का विस्तृत विश्लेषण मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: 12 प्राकृतिक तरीके जो बदल देंगे आपका जीवन ‘अकरम भैया’ का सम्मान: वॉलीबॉल को बनाया जिंदगी का मिशन, हजारों खिलाड़ियों को दी नई पहचान राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026: 125 खिलाड़ियों का सम्मान, गुरुचरण सिंह होरा बोले- बढ़ेगा खिलाड़ियों का उत्साह BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए रणनीतिक मायने और वैश्विक प्रभाव राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को किया सलाम, बोले- साय सरकार में छत्तीसगढ़ को मिल रही नई खेल उड़ान रक्षाबंधन पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- राखी प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूत डोर ‘खेलो इंडिया संवाद’ में बोले बृजमोहन अग्रवाल—युवा और खेल शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत नींव

यूक्रेन और रूस के बीच तीन साल से जंग जारी लेकिन पहली बार यूक्रेन ने रूस पर ऐतिहासिक हमला बोला, रूस की बढ़ी टेंशन

यूक्रेन यूक्रेन और रूस के बीच पिछले करीब तीन साल से जंग जारी है लेकिन पहली बार यूक्रेन ने रूस पर ऐतिहासिक हमला बोला है, जिससे रूसी राष्ट्रपति…

📅 8 January 2025, 2:10 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
faiter

यूक्रेन
यूक्रेन और रूस के बीच पिछले करीब तीन साल से जंग जारी है लेकिन पहली बार यूक्रेन ने रूस पर ऐतिहासिक हमला बोला है, जिससे रूसी राष्ट्रपति पुतिन की टेंशन बढ़ गई है। यूक्रेनी पायलट ने पश्चिमी देशों से सप्लाई किए गए एफ-16 लड़ाकू विमान से एक साथ रूस के छह क्रूज मिसाइलों को ध्वस्त कर दिया है। इससे रूसी सेना में खौफ है। कीव ने इस हमले को ऐतिहासिक घड़ी करार दिया है। यूक्रेन की वायु सेना ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है।

यूक्रेन की वायु सेना ने एक्स पर ट्वीट किया, "यूक्रेन द्वारा संचालित एक फाइटर जेट ने एक ही मिशन के दौरान छह रूसी क्रूज मिसाइलों को मार गिराया है। फाइटिंग फाल्कन के इतिहास में पहली बार, एक F-16 लड़ाकू जेट ने एक लड़ाकू मिशन में छह रूसी क्रूज मिसाइलों को नष्ट कर दिया।" वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इहनात ने कहा कि यह सफल ऑपरेशन 13 दिसंबर, 2024 को तब पूरा हुआ, जब लगभग 200 ड्रोन और 94 मिसाइलों के साथ रूस ने यूक्रेन पर हवाई हमला बोला था।

यूक्रेनी वायु सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि इस हमले पर अमेरिकी सैनिकों को भी यकीन नहीं हो पा रहा लेकिन यह सच है। इस पोस्ट में उन्होंने पायलट के साथ हुए साक्षात्कार का विवरण दिया है। हालांकि उस पायलट की पहचान उजागर नहीं की गई है, जिसने छह रूसी क्रूज मिसाइलों को जमींदोज किया है। यूक्रेनी वायुसेना के प्रवक्ता यूरी इहनात ने कहा, "हमें इस बात का 100 फीसदी भरोसा है कि इतिहास में पहली बार वायु-विरोधी युद्ध अभियान में एक अमेरिकी लड़ाकू एफ-16 ने छह पंखों वाली क्रूज मिसाइलों को मार गिराया है, जिनमें से दो को हवाई तोप से दागा गया है।"

बता दें कि लंबे इंतजार के बाद, अमेरिका समेत अन्य पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को अगस्त 2024 में एफ-16 लड़ाकू विमानों का पहला बैच सप्लाय किया था। तब यूक्रेन ने यह इस उम्मीद की थी कि वह इन अत्याधुनिक हथियारों की बदौलत रूस को करारा जवाब दे सकेगा और रूस के खिलाफ कीव की लड़ाई में पुराने सोवियत युग के विमानों पर फतह हासिल कर सकेगा लेकिन शुरुआती दौर में यूक्रेन को झटका लगा क्योंकि इसका संचालन करने के दौरान एक यूक्रेनी पायलट की मौत हो गई थी। हालांकि, अमेरिकी सेना से ट्रेनिंग पाकर अब यूक्रेनी पायलट खतरनाक मंसूबों को अंजाम देने लगे हैं।

अंतराष्ट्रीय, यूक्रेन, और, रूस, के, बीच, तीन, साल, से, जंग — संक्षेप और और पढ़ें

अंतराष्ट्रीय, यूक्रेन, और, रूस, के, बीच, तीन, साल, से, जंग के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर अंतराष्ट्रीय, यूक्रेन, और, रूस, के, बीच, तीन, साल, से, जंग से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook