विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड: कौन बेहतर, फायदे और नुकसान का विस्तृत विश्लेषण मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: 12 प्राकृतिक तरीके जो बदल देंगे आपका जीवन ‘अकरम भैया’ का सम्मान: वॉलीबॉल को बनाया जिंदगी का मिशन, हजारों खिलाड़ियों को दी नई पहचान राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026: 125 खिलाड़ियों का सम्मान, गुरुचरण सिंह होरा बोले- बढ़ेगा खिलाड़ियों का उत्साह BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए रणनीतिक मायने और वैश्विक प्रभाव राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को किया सलाम, बोले- साय सरकार में छत्तीसगढ़ को मिल रही नई खेल उड़ान रक्षाबंधन पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- राखी प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूत डोर ‘खेलो इंडिया संवाद’ में बोले बृजमोहन अग्रवाल—युवा और खेल शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत नींव क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड: कौन बेहतर, फायदे और नुकसान का विस्तृत विश्लेषण मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: 12 प्राकृतिक तरीके जो बदल देंगे आपका जीवन ‘अकरम भैया’ का सम्मान: वॉलीबॉल को बनाया जिंदगी का मिशन, हजारों खिलाड़ियों को दी नई पहचान राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026: 125 खिलाड़ियों का सम्मान, गुरुचरण सिंह होरा बोले- बढ़ेगा खिलाड़ियों का उत्साह BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए रणनीतिक मायने और वैश्विक प्रभाव राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को किया सलाम, बोले- साय सरकार में छत्तीसगढ़ को मिल रही नई खेल उड़ान रक्षाबंधन पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- राखी प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूत डोर ‘खेलो इंडिया संवाद’ में बोले बृजमोहन अग्रवाल—युवा और खेल शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत नींव

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा- अब दिल्ली के चुनाव होने जा रहे हैं और दिल्ली में भी बीजेपी विजय होगी

चंडीगढ़ हरियाणा के ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि "अब दिल्ली के चुनाव होने जा रहे हैं और दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी की…

📅 8 January 2025, 2:04 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 10 पाठक
anil vij

चंडीगढ़
हरियाणा के ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि "अब दिल्ली के चुनाव होने जा रहे हैं और दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी की विजय होगी, क्योंकि हरियाणा में हमने भारतीय जनता पार्टी की विजय पताका फहराकर शंखनाद कर दिया है तथा सभी जगह भारतीय जनता पार्टी की विजय होगी"। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हमने भारतीय जनता पार्टी की विजय पताका फहराकर शंखनाद कर दिया है और हमने अश्वेत का घोड़ा सारे देश के लिए छोड़ दिया है तथा यह जहां-जहां जाएगा सभी जगह भारतीय जनता पार्टी की विजय होगी। उन्होंने कहा कि यहां के बाद महाराष्ट्र का चुनाव हुआ, वहां पर भारतीय जनता पार्टी की विजय हुई और अब दिल्ली के चुनाव होने जा रहे हैं दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी की विजय होगी, क्योंकि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राजनीति की दिशा बदल दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने काम करने की राजनीति शुरू की है – विज
उन्होंने कहा कि "आज तक लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करके और झूठे- सच्चे वायदे करके तथा गरीबी हटाओ के नाम पर तीन-तीन चुनाव पार्टियां जीतती रही हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने काम करने की राजनीति शुरू की है और उसे जनता पसंद कर रही है। इसलिए दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव जीतेगी"।

दिल्ली में शीश महल आम आदमी पार्टी की कब्रगाह बनेगा – विज
दिल्ली में शीश महल को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "यह जो शीश महल है जो एक आम आदमी पार्टी ने अपने रहन-सहन के तरीके को बताने के लिए बनाया है, वही दिल्ली में आम आदमी पार्टी की कब्रगाह बनेगा"। उन्होंने कहा कि "प्रधानमंत्री जी ने कोई नया निवास नहीं बनाया है सभी प्रधानमंत्री इस निवास में रहे हैं नया तो इन्होंने (दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार) बनाया है और दिखाई नई चीज ही जाती है"।

किसानों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि "किसान जो बैठे हैं वह आम आदमी पार्टी की सरकार, जो पंजाब में है, की धरती पर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनके (किसान) क्या मुद्दे हैं क्या मामले हैं, को लेकर दिल्ली में चीख चीख कर बात करने वाली आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता और उनके मुख्यमंत्री ने आज तक उनके (किसानों) पास जाकर उनका हाल नहीं पूछा है"। उन्होंने पंजाब में आप पार्टी की सरकार को घेरते हुए कहा कि "हालात तो यहां तक है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने किसानों से बातचीत करने के लिए एक समिति बनाई हुई है और माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने कुछ आदेश दिए हुए हैं। उन पर भी यह अमल करने को तैयार नहीं है"। उन्होंने कहा कि "मुझको लगता है कि जो किसान नेता डल्लेवाल जी आमरण अनशन पर हैं, आम आदमी पार्टी किसी अनहोनी का इंतजार कर रही है ताकि उसे सारे देश में भुनाया जा सके"।

राज्य, हरियाणा, के, मंत्री, अनिल, विज, ने, कहा-, अब, दिल्ली — संक्षेप और और पढ़ें

राज्य, हरियाणा, के, मंत्री, अनिल, विज, ने, कहा-, अब, दिल्ली के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर राज्य, हरियाणा, के, मंत्री, अनिल, विज, ने, कहा-, अब, दिल्ली से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook