विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश

व्यक्ति ने अपनी भांजी की शादी के दिन किया ऐसा कांड, जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे परिवार वाले, भोजन में मिलाया जहर

महाराष्ट्र महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक व्यक्ति ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। यहां एक व्यक्ति ने अपनी भांजी की शादी के दिन ऐसा कांड कर दिया…

📅 8 January 2025, 4:00 am अपडेट: 13 April 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
food

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक व्यक्ति ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। यहां एक व्यक्ति ने अपनी भांजी की शादी के दिन ऐसा कांड कर दिया जिसे परिवार चाहकर भी नहीं भूल पाएगा। व्यक्ति ने अपनी भांजी की शादी के 'रिसेप्शन' में मेहमानों के लिए तैयार किए गए भोजन में कथित तौर पर जहर मिला दिया क्योंकि वह उसकी शादी के खिलाफ था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हालांकि, किसी भी व्यक्ति ने उस भोजन को नहीं खाया और उसके नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर पन्हाला तहसील के उतरे गांव में हुई। जहर मिलाते समय कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन वह भागने में सफल रहा।

लड़की मामा के घर में पली-बढ़ी थी
पन्हाला थाने के उपनिरीक्षक महेश कोंडुभैरी ने बताया कि पन्हाला पुलिस ने उतरे गांव निवासी महेश पाटिल नामक व्यक्ति के खिलाफ लोगों की जान को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला का मामा है। पुलिस के अनुसार, लड़की मामा के घर में पली-बढ़ी थी। कोंडुभैरी ने बताया, ‘‘लड़की हाल में गांव के एक युवक के साथ भाग गई थी और उससे शादी कर ली थी। चूंकि, यह पाटिल को स्वीकार्य नहीं था, इसलिए वह मंगलवार को एक विवाह हॉल में आयोजित शादी के रिसेप्शन समारोह में घुस गया और मेहमानों के लिए तैयार किए जा रहे खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया।'' उपनिरीक्षक ने बताया कि जब पाटिल भोजन में जहरीला पदार्थ मिला रहा था, तो उसके आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की और उसे पकड़ लिया।

कोंडुभैरी ने बताया, ‘‘इसके बाद वह मौके से भाग गया। हमने उसके खिलाफ धारा 286 (जहरीले पदार्थ के संबंध में लापरवाही), 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।'' उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि जिस खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया गया था, उसे किसी ने नहीं खाया और उसके नमूने फोरेंसिक लैब में भेज दिए गए हैं।

 

देश, व्यक्ति, ने, अपनी, भांजी, की, शादी, के, दिन, किया — संक्षेप और और पढ़ें

देश, व्यक्ति, ने, अपनी, भांजी, की, शादी, के, दिन, किया के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर देश, व्यक्ति, ने, अपनी, भांजी, की, शादी, के, दिन, किया से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook