विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति बेस्ट EV स्कूटर 2026: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाले टॉप मॉडल श्री श्री श्री कांची कामाक्षी देवी माता मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में धूमधाम से मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय हुए शामिल, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत: वैश्विक चुनौतियों में अग्रणी भूमिका EV स्कूटर बेस्ट मॉडल 2026: जानिए कौन से होंगे भविष्य की सवारी के चैंपियन 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल, पढ़ें पूरी जानकारी RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में, पढ़ें पूरी जानकारी FD vs म्यूचुअल फंड: कौन सा है आपके लिए बेहतर निवेश विकल्प? SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति बेस्ट EV स्कूटर 2026: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाले टॉप मॉडल श्री श्री श्री कांची कामाक्षी देवी माता मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में धूमधाम से मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय हुए शामिल, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत: वैश्विक चुनौतियों में अग्रणी भूमिका EV स्कूटर बेस्ट मॉडल 2026: जानिए कौन से होंगे भविष्य की सवारी के चैंपियन 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल, पढ़ें पूरी जानकारी RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में, पढ़ें पूरी जानकारी FD vs म्यूचुअल फंड: कौन सा है आपके लिए बेहतर निवेश विकल्प?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा : युवक की हत्या सगे मामा ने ही गला घोंटकर की

गरियाबंद पुलिस ने सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दर्रीपारा में युवक जयलाल की लाश मिलने के मामले में बड़ा खुलासा किया है. सोमवार को घर के बरामदे में…

📅 20 August 2025, 2:55 pm अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
1 916

गरियाबंद

पुलिस ने सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दर्रीपारा में युवक जयलाल की लाश मिलने के मामले में बड़ा खुलासा किया है. सोमवार को घर के बरामदे में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली थी. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. डीएसपी और टीआई ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था. पीएम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने और गला घोंटकर हत्या का खुलासा हुआ. युवक का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका मामा चंद्राकुमार नायक ही निकला. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

क्या है पूरा मामला
बता दें कि 18 अगस्त को कोतवाली थाना क्षेत्र के दर्रीपारा के एक घर में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली थी. मृतक की पहचान जयलाल निषाद के रूप में हुई थी. जिसके चेहरे और शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान मिले थे. स्थानीय लोगों ने उस वक्त नशे में विवाद के कारण घटना की आशंका जताई थी.

मामा क्यों बना भांजे का हत्यारा ?
युवक जयलाल की पीएम रिपोर्ट से सर में चोंट और गला घोट हत्या करने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू किया. संदेही मामा चंद्रकुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने बताया कि शराबी भांजे आए दिन घर आकर विवाद करता था. दोनों एक ही गांव में रहते थे. ऐसे में रोज रोज के विवाद से छुटकारा पाने मामा ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने हत्यारे मामा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

छत्तीसगढ़, राज्य, पोस्टमार्टम, रिपोर्ट, में, चौंकाने, वाला, खुलासा, युवक, की — संक्षेप और और पढ़ें

छत्तीसगढ़, राज्य, पोस्टमार्टम, रिपोर्ट, में, चौंकाने, वाला, खुलासा, युवक, की के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर छत्तीसगढ़, राज्य, पोस्टमार्टम, रिपोर्ट, में, चौंकाने, वाला, खुलासा, युवक, की से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook