विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड: कौन बेहतर, फायदे और नुकसान का विस्तृत विश्लेषण मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: 12 प्राकृतिक तरीके जो बदल देंगे आपका जीवन ‘अकरम भैया’ का सम्मान: वॉलीबॉल को बनाया जिंदगी का मिशन, हजारों खिलाड़ियों को दी नई पहचान राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026: 125 खिलाड़ियों का सम्मान, गुरुचरण सिंह होरा बोले- बढ़ेगा खिलाड़ियों का उत्साह BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए रणनीतिक मायने और वैश्विक प्रभाव राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को किया सलाम, बोले- साय सरकार में छत्तीसगढ़ को मिल रही नई खेल उड़ान रक्षाबंधन पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- राखी प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूत डोर ‘खेलो इंडिया संवाद’ में बोले बृजमोहन अग्रवाल—युवा और खेल शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत नींव क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड: कौन बेहतर, फायदे और नुकसान का विस्तृत विश्लेषण मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: 12 प्राकृतिक तरीके जो बदल देंगे आपका जीवन ‘अकरम भैया’ का सम्मान: वॉलीबॉल को बनाया जिंदगी का मिशन, हजारों खिलाड़ियों को दी नई पहचान राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026: 125 खिलाड़ियों का सम्मान, गुरुचरण सिंह होरा बोले- बढ़ेगा खिलाड़ियों का उत्साह BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए रणनीतिक मायने और वैश्विक प्रभाव राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को किया सलाम, बोले- साय सरकार में छत्तीसगढ़ को मिल रही नई खेल उड़ान रक्षाबंधन पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- राखी प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूत डोर ‘खेलो इंडिया संवाद’ में बोले बृजमोहन अग्रवाल—युवा और खेल शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत नींव

पूर्व प्रेमी की दरिंदगी: दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, हत्या कर नाले में फेंका शव

 कोरबा जिले में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 23 दिनों से लापता महिला की तलाश करते हुए पुलिस ने…

📅 20 August 2025, 4:35 pm अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
1 930

 कोरबा

जिले में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 23 दिनों से लापता महिला की तलाश करते हुए पुलिस ने अपराध की गुत्थी सुलझा ली है। जिसके आधा पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह पूरी घटना जिले के कोरबी पुलिस चौकी की है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने 23 दिनों से लापता महिला का कंकाल लालपुर जंगल में ठेंगुनाला से बरामद किया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं घटना में एक फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का प्रेमी था। महिला के साथ प्रेमी ने शारीरिक संबंध बनाया, साथ ही अपने दो साथियों के साथ जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। जब महिला द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी गई तो, आरोपियों ने गमछा से महिला का गला घोंट कर शव बोरे में भर नाले में फेंक दिया और फरार हो गए।

राशन लेने गई महिला नहीं लौटी
27 जुलाई 2025 को चोटिया निवासी सविता राजवाड़े राशन लेने शक्कर सोसायटी गई थी, पर वह वापस नहीं लौटी। इस पर उसके पति समेलाल राजवाड़े ने पुलिस में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी। जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ।

चौकी प्रभारी सहायक निरीक्षक सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि पति की शिकायत पर महिला की तलाश जारी की जा रही थी, जांच में यह सामने आया कि मृतका राशन लेने के लिए सोसायटी आई थी। जिसके बाद मृतका सविता ने अपने पूर्व प्रेमी उमेंद्र प्रसाद को बुलाया। महिला अपने पूर्व प्रेमी के साथ चली गई।

दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए किया मजबूर
इस जानकारी के आधार पर मृतका के पति की मदद से पुलिस ने उमेंद्र को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें उसने चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह राशन दुकान से सविता को लेकर जंगल गया, जहां उसने सविता के साथ शारिरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने अपने दो दोस्तों को वहां बुलाया और जबरन सविता को उनके साथ संबंध बनाने पर मजबूर किया।

सामूहिक दूष्कर्म के बाद जब पीड़िता ने पुलिस में घटना की शिकायत करने की बात कही, तो आरोपियों ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद सबने मिलकर लाश को ठीकाने लगाने के लिए उसे बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया।

एक आरोपी अब भी फरार
आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके साथी संतराम को भी गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि वारदात में शामिल एक अन्य अब भी फरार है। वहीं पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली है। आरोपी की निशानदेही पर मृतका का कंकाल लालपुर जंगल में ठेंगुरनाला से बरामद किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 70, 103(1), 238 व 3-5 के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि जल्द ही फरार तीसरे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़, राज्य, पूर्व, प्रेमी, की, दरिंदगी:, दोस्तों, संग, मिलकर, किया — संक्षेप और और पढ़ें

छत्तीसगढ़, राज्य, पूर्व, प्रेमी, की, दरिंदगी:, दोस्तों, संग, मिलकर, किया के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर छत्तीसगढ़, राज्य, पूर्व, प्रेमी, की, दरिंदगी:, दोस्तों, संग, मिलकर, किया से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook