पटना में सनसनीखेज वारदात: युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, सिर और सीने पर दागी गोलियां
पटना राजधानी पटना से सटे दुल्हिन बाजार में सोमवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात सावन के दूसरे सोमवार को…

पटना
राजधानी पटना से सटे दुल्हिन बाजार में सोमवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात सावन के दूसरे सोमवार को हुई, जब श्रद्धालु धार्मिक गतिविधियों में व्यस्त थे और आम लोग अपने रोजमर्रा के कार्यों में लगे हुए थे।
मृतक की पहचान आदित्य कुमार के रूप में हुई है, जो पटना के जक्कनपुर में एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी का संचालन करता था। वह मूल रूप से गांव में सुरक्षा का काम भी देखता था।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीन की संख्या में आए अपराधियों ने पेशेवर अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बिना किसी बहस या विवाद के सीधे सिर और सीने पर गोलियां दाग दीं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। सिटी एसपी (पश्चिमी) भानु प्रताप ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली और दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल और पिस्टल बरामद की है। सिटी एसपी भानु प्रताप ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला किसी निजी रंजिश या पूर्व विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि मृतक किसी जाल में फंसा हो या उसे किसी टकराव की पहले से आशंका हो। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और विभिन्न एंगल से जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
बिहार, राज्य, पटना, में, सनसनीखेज, वारदात:, युवक, की, दिनदहाड़े, गोली — संक्षेप और और पढ़ें
बिहार, राज्य, पटना, में, सनसनीखेज, वारदात:, युवक, की, दिनदहाड़े, गोली के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर बिहार, राज्य, पटना, में, सनसनीखेज, वारदात:, युवक, की, दिनदहाड़े, गोली से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।
संबंधित खबरें:
- भोपाल में पूर्व जज और उनके वकील बेटे पर दहेज हत्या का केस, 18 घंटे में मिली अग्रिम जमानत
- सालाना रिपोर्ट कार्ड: 2025 में 90 हत्याएं, चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ीं, 2047 हादसों में 615 लोगों की गई जान
- पूर्व प्रेमी की दरिंदगी: दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, हत्या कर नाले में फेंका शव
स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल
आपकी राय जरूरी है
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।
अन्य श्रेणियों से ताज़ा

सुशासन शिविर में हाथों-हाथ मिला योजनाओं का लाभ’

मध्य प्रदेश में शहीद परिवारों को बड़ा सम्मान, हर कोर्स में पत्नी और बच्चों के लिए सीट आरक्षित

17 मई 2026 राशिफल: इन राशियों पर बरसेगा धन लाभ, करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता
