विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति बेस्ट EV स्कूटर 2026: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाले टॉप मॉडल श्री श्री श्री कांची कामाक्षी देवी माता मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में धूमधाम से मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय हुए शामिल, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत: वैश्विक चुनौतियों में अग्रणी भूमिका EV स्कूटर बेस्ट मॉडल 2026: जानिए कौन से होंगे भविष्य की सवारी के चैंपियन 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल, पढ़ें पूरी जानकारी RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में, पढ़ें पूरी जानकारी FD vs म्यूचुअल फंड: कौन सा है आपके लिए बेहतर निवेश विकल्प? SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति बेस्ट EV स्कूटर 2026: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाले टॉप मॉडल श्री श्री श्री कांची कामाक्षी देवी माता मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में धूमधाम से मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय हुए शामिल, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत: वैश्विक चुनौतियों में अग्रणी भूमिका EV स्कूटर बेस्ट मॉडल 2026: जानिए कौन से होंगे भविष्य की सवारी के चैंपियन 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल, पढ़ें पूरी जानकारी RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में, पढ़ें पूरी जानकारी FD vs म्यूचुअल फंड: कौन सा है आपके लिए बेहतर निवेश विकल्प?

23 जुलाई तक देशभर में स्कूल बंद, इन राज्यों में मिली छूट

नई दिल्ली  सावन महीने में शुरू हुई कावड़ यात्रा के कारण कई राज्यों के जिलों में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद करने…

📅 18 July 2025, 10:20 pm अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
school clo

नई दिल्ली 
सावन महीने में शुरू हुई कावड़ यात्रा के कारण कई राज्यों के जिलों में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया जा रहा है। कुछ जगहों पर यह अवकाश 23 जुलाई तक रहेगा, तो कहीं सोमवार और शनिवार को स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में जिला प्रशासन ने 26 जुलाई तक सभी सरकारी और सहायता प्राप्त बेसिक एवं माध्यमिक स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इसके अलावा, बदायूं, मेरठ, हापुड़ और मुजफ्फरनगर जिलों में भी 16 से 23 जुलाई तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इनमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से जुड़े सभी स्कूल शामिल हैं। निजी संस्थान, डिग्री कॉलेज और तकनीकी कॉलेज भी अवकाश में शामिल हैं।

बरेली जिले में हर सोमवार को स्कूल और कॉलेज बंद रखने का निर्णय लिया गया है ताकि भीड़भाड़ से बचा जा सके और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। बदायूं में 1 से 8वीं कक्षा तक के सभी परिषदीय सहायता प्राप्त स्कूलों में शनिवार और सोमवार को छुट्टी रखी जाएगी। यह व्यवस्था 19 से 21 जुलाई, 26 से 28 जुलाई और 2 से 4 अगस्त तक लागू रहेगी।

वाराणसी में भी सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे और रविवार को खोले जाएंगे। उत्तराखंड के कई जिलों जैसे हरिद्वार, यमकेश्वर और पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक में भी स्कूल 23 जुलाई तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। हरिद्वार में सभी सरकारी, निजी स्कूल और डिग्री कॉलेजों को भी इसी अवधि तक अवकाश रहेगा।

प्रशासन ने बताया कि कावड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंधन और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए यह अवकाश आवश्यक है। इस कारण से स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है ताकि बच्चों और अभिभावकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

दिल्ली, जुलाई, तक, देशभर, में, स्कूल, बंद,, इन, राज्यों, मिली — संक्षेप और और पढ़ें

दिल्ली, जुलाई, तक, देशभर, में, स्कूल, बंद,, इन, राज्यों, मिली के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर दिल्ली, जुलाई, तक, देशभर, में, स्कूल, बंद,, इन, राज्यों, मिली से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook