विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
मधुमेह नियंत्रण के 12 आयुर्वेदिक उपाय: प्राकृतिक समाधान से बेहतर स्वास्थ्य पाएं मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह मधुमेह नियंत्रण के 12 आयुर्वेदिक उपाय: प्राकृतिक समाधान से बेहतर स्वास्थ्य पाएं मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह

मुंबई में खास चिप वाले बैग की वजह से पकड़े गए लुटेरे, 42 लाख के गहनों की हुई थी लूट

मुंबई। मुंबई पुलिस ने लाखों के गहने की एक चोरी के मामले का खुलासा किया है और दो आरोपियों को पकड़ा है। खास बात ये है कि पुलिस…

📅 7 January 2025, 10:40 pm अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
Desh 09 1 1

मुंबई।

मुंबई पुलिस ने लाखों के गहने की एक चोरी के मामले का खुलासा किया है और दो आरोपियों को पकड़ा है। खास बात ये है कि पुलिस ने खास बैग की मदद से लूट की इस घटना का खुलासा किया। दरअसल लुटेरों ने आभूषणों से भरे जिस बैग को लूटा था, उसमें जीपीएस ट्रैकिंग चिप लगी थी।

इस जीपीएस ट्रैकिंग चिप और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों को तक पहुंचने में सफल रही। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना सोमवार रात की है, जब एक व्यक्ति अपने भतीजे के साथ बैग में करीब 42 लाख रुपये के आभूषण लेकर दोपहिया वाहन पर जा रहा था। जैसे ही दोनों सेंट जॉर्ज अस्पताल के पास डी-मेलो रोड पर पहुंचे तो चार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका और उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद चारों आरोपी उनका आभूषणों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ितों ने शिकायत में बताया कि आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर दोनों पर गोलियां चलाईं और सोने के आभूषणों से भरा बैग छीनकर अपने साथियों के साथ भाग गया।

बैग की वजह से पकड़े गए आरोपी
लुटेरों ने फरार होते समय फायरिंग भी की, जिसमें पीड़ित व्यक्ति का भतीजा घायल हो गया। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित कीं। पुलिस ने बताया कि जिस बैग को लूटा गया, उसमें खास जीपीएस चिप लगी थी। इस चिप और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस इन लुटेरों तक पहुंची। पुलिस ने एक आरोपी को मंगलवार सुबह लोकमान्य तिलक मार्ग से और दूसरे को डोंगरी इलाके से पकड़ा। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 16.50 लाख रुपये के आभूषण भी बरामद किए हैं। पुलिस अभी दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

देश, मुंबई, में, खास, चिप, वाले, बैग, की, वजह, से — संक्षेप और और पढ़ें

देश, मुंबई, में, खास, चिप, वाले, बैग, की, वजह, से के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर देश, मुंबई, में, खास, चिप, वाले, बैग, की, वजह, से से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook