विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड: कौन बेहतर, फायदे और नुकसान का विस्तृत विश्लेषण मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: 12 प्राकृतिक तरीके जो बदल देंगे आपका जीवन ‘अकरम भैया’ का सम्मान: वॉलीबॉल को बनाया जिंदगी का मिशन, हजारों खिलाड़ियों को दी नई पहचान राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026: 125 खिलाड़ियों का सम्मान, गुरुचरण सिंह होरा बोले- बढ़ेगा खिलाड़ियों का उत्साह BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए रणनीतिक मायने और वैश्विक प्रभाव राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को किया सलाम, बोले- साय सरकार में छत्तीसगढ़ को मिल रही नई खेल उड़ान रक्षाबंधन पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- राखी प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूत डोर ‘खेलो इंडिया संवाद’ में बोले बृजमोहन अग्रवाल—युवा और खेल शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत नींव क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड: कौन बेहतर, फायदे और नुकसान का विस्तृत विश्लेषण मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: 12 प्राकृतिक तरीके जो बदल देंगे आपका जीवन ‘अकरम भैया’ का सम्मान: वॉलीबॉल को बनाया जिंदगी का मिशन, हजारों खिलाड़ियों को दी नई पहचान राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026: 125 खिलाड़ियों का सम्मान, गुरुचरण सिंह होरा बोले- बढ़ेगा खिलाड़ियों का उत्साह BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए रणनीतिक मायने और वैश्विक प्रभाव राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को किया सलाम, बोले- साय सरकार में छत्तीसगढ़ को मिल रही नई खेल उड़ान रक्षाबंधन पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- राखी प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूत डोर ‘खेलो इंडिया संवाद’ में बोले बृजमोहन अग्रवाल—युवा और खेल शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत नींव

भारत में भी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस ने दस्तक दी, HMPV वायरस के भी कोरोना जैसे लक्षण! महाराष्ट्र में एडवायजरी जारी

मुंबई भारत में भी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) ने दस्तक दे दी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, कर्नाटक में HMPV के 2 मामले सामने आए हैं।…

📅 5 January 2025, 11:50 pm अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 10 पाठक
hmpv1

मुंबई
भारत में भी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) ने दस्तक दे दी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, कर्नाटक में HMPV के 2 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, एचएमपीवी का संक्रमण पहले से ही भारत सहित कई देशों में फैल रहा है और विभिन्न देशों में इससे संबंधित श्वसन संबंधी बीमारियों के मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए महाराष्ट्र सरकार भी पूरी तरह से अलर्ट है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचएमपीवी को लेकर लोगों के लिए सलाह जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि लोगों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

एचएमपीवी से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं…
1. छींकते या खांसते समय रुमाल और कपड़े का इस्तेमाल करें।
2. अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का उपयोग शुरू कर दें।
3. खांसी और सर्दी से प्रभावित लोग सार्वजनिक जगहों से दूर रहें।
4. आपको इन दिनों दूसरों से हाथ मिलाना बंद करना होगा।
5. एक ही टिश्यू पेपर या रुमाल का बार-बार प्रयोग न करें।
6. सार्वजनिक स्थानों पर थूकना बंद करना होगा।
7. किसी तरह का संक्रमण होने पर खुद से दवा शुरू न करें।

कर्नाटक वाले मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 3 महीने की बच्ची को ब्रोंकोन्यूमोनिया की शिकायत थी। उसे बेंगलुरु के बैपटिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसके एचएमपीवी से संक्रमित होने का पता चला था। उसे पहले ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। ब्रोन्कोन्यूमोनिया से पीड़ित 8 महीने के एक शिशु को तीन जनवरी को बैपटिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद जांच में उसके एचएमपीवी से संक्रमित होने का पता चला। बताया जाता है कि शिशु के स्वास्थ्य में अब सुधार है। यह ध्यान रखना अहम है कि दोनों मरीजों का कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा का इतिहास नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि वह सभी उपलब्ध निगरानी माध्यमों के जरिए स्थिति की निगरानी कर रहा है और आईसीएमआर पूरे साल एचएमपीवी संक्रमण के रुझानों पर नजर रखेगा।

top-news, देश, भारत, में, भी, ह्यूमन, मेटान्यूमोवायरस, ने, दस्तक, दी, — संक्षेप और और पढ़ें

top-news, देश, भारत, में, भी, ह्यूमन, मेटान्यूमोवायरस, ने, दस्तक, दी, के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर top-news, देश, भारत, में, भी, ह्यूमन, मेटान्यूमोवायरस, ने, दस्तक, दी, से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook