विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
गरियाबंद पुलिस साइबर जागरूकता: स्कूली बच्चियों ने ठगी से बचाया, SP सिरमौर ने दिया जन सुरक्षा का संदेश छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का नया लोगो जारी: प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति लायंस क्लब रायपुर शिखर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, वृद्धाश्रम निर्माण पर जोर खरोरा पीएम श्री स्कूल एसएमसी गठन में मनमानी: अभिभावकों में गहरा रोष रायपुर के यूनियन क्लब समर कैंप समापन: 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जश्न गरियाबंद में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा: हाइवा और चेन माउंटेन मशीन जब्त छत्तीसगढ़ निवेश प्रस्ताव: हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में 9,580 करोड़ के सौदे BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए नए अवसर, चुनौतियाँ और रणनीति गरियाबंद पुलिस साइबर जागरूकता: स्कूली बच्चियों ने ठगी से बचाया, SP सिरमौर ने दिया जन सुरक्षा का संदेश छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का नया लोगो जारी: प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति लायंस क्लब रायपुर शिखर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, वृद्धाश्रम निर्माण पर जोर खरोरा पीएम श्री स्कूल एसएमसी गठन में मनमानी: अभिभावकों में गहरा रोष रायपुर के यूनियन क्लब समर कैंप समापन: 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जश्न गरियाबंद में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा: हाइवा और चेन माउंटेन मशीन जब्त छत्तीसगढ़ निवेश प्रस्ताव: हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में 9,580 करोड़ के सौदे BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए नए अवसर, चुनौतियाँ और रणनीति

कश्मीर घाटी में दिन में गर्माहट, रात में शीत लहर का प्रकोप

श्रीनगर कश्मीर घाटी में तेज धूप निकलने के कारण दिन गर्माहट भरा रहता है और वहीं पारा लुढ़कने के बाद रात में शीत लहर को प्रकोप बढ़ जाता…

📅 9 January 2025, 2:20 am अपडेट: 13 April 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
kasmeer

श्रीनगर
कश्मीर घाटी में तेज धूप निकलने के कारण दिन गर्माहट भरा रहता है और वहीं पारा लुढ़कने के बाद रात में शीत लहर को प्रकोप बढ़ जाता है।
मौसम विज्ञान केन्द्र, श्रीनगर ने गुरुवार को बताया कि राजधानी श्रीनगर में बुधवार दिन का तापमान मौसमी औसत 6.6 डिग्री सेल्सियस से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इसी तरह, घाटी भर के अन्य मौसम केंद्रों ने सामान्य से अधिक दिन के तापमान की सूचना दी, जो पिछले दिन दर्ज किए गए औसत से एक डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था।
कश्मीर घाटी में रात का तापमान गिरना जारी रहा और जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में गुरुवार को तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है। इसके अलावा, गुरुवार को पर्यटन स्थल गुलमर्ग में शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस कम, पहलगाम में शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस कम और सोनमर्ग में शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो कश्मीर घाटी के सबसे ठंडे स्थान रहे। गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान बुधवार के शून्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले गुरुवार को शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है।
पहलगाम में तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम था। मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के सुरम्य सोनमर्ग में बुधवार देर रात न्यूनतम तापमान शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें गुरुवार को एक डिग्री की वृद्धि हुई।
कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग के पिकनिक स्थल में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था और काजीगुंड में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था।
इसके अलावा, 15 जनवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने, जम्मू के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और 11-12 जनवरी के दौरान जम्मू- कश्मीर में छिटपुट जगहों पर बर्फबारी का अनुमान है।

 

देश, कश्मीर, घाटी, में, दिन, गर्माहट,, रात, शीत, लहर, का — संक्षेप और और पढ़ें

देश, कश्मीर, घाटी, में, दिन, गर्माहट,, रात, शीत, लहर, का के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर देश, कश्मीर, घाटी, में, दिन, गर्माहट,, रात, शीत, लहर, का से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook