विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना

बिहार-मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने किया डायरी एवं कैलेण्डर 2025 का लोकार्पण, जनवरी में औद्योगिक विकास एवं निवेश को प्राथमिकता

पटना. मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 01 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प‘ में बिहार सरकार के सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित बिहार डायरी 2025 एवं कैलेण्डर 2025 का…

📅 9 January 2025, 12:35 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
Bihar 02 1 6

पटना.

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 01 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प‘ में बिहार सरकार के सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित बिहार डायरी 2025 एवं कैलेण्डर 2025 का लोकार्पण कर राज्य की जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव श्री अनुपम कुमार ने हरित पौधा भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बिहार कैलेण्डर-2025 में राज्य में चलायी जा रही अग्रणी योजनाओं को समावेशित किया गया है।

जनवरी माह के पृष्ठ पर औद्योगिक विकास एवं निवेश को दर्शाया गया है। बिहार मेंऔद्योगिक विस्तार को सुनिश्चित करने के लिए नीतिगत ढांचे में बदलाव करते हुए इथेनॉलपॉलिसी, टेक्सटाइल एवं लेदर पॉलिसी के साथ-साथ स्टार्टअप पॉलिसी लागू की गयी है।औद्योगिक नीति में हुए परिवर्तनों से उद्यमी बिहार में उद्योग लगाने के लिए उत्साहित हैं। राज्य में कृषि आधारित उद्योगों के विकास के लिए बिहार सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य में फूडप्रोसेसिंग प्लांट्स की स्थापना की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। बिहार बिजनेसकनेक्ट जैसे आयोजनों के माध्यम से राज्य में औद्योगिक निवेश का वातावरण तैयार हुआ है।
फरवरी माह के पृष्ठ पर रोजगार सृजन को दर्षाया गया है। सरकारी विभागों एवंउनके क्षेत्रीय कार्यालयों में रिक्त पड़े महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियों की प्रक्रिया को गति मिलनेसे मानव संसाधन की उपलब्धता के साथ-साथ रोजगार के अवसर बढ़े हैं। सरकारी विभागोंमें कर्मियों की कमी दूर होने से विभागीय कार्य सुचारू रूप से होने के साथ-साथ जनकल्याणकी योजनाएं अपनी मंजिल तक तयशुदा समय में पहुंच पाएंगी। वर्ष 2005 के बाद से वर्ष2020 तक 8 लाख से अधिक सरकारी नौकरियाँ दी गयीं। वर्ष 2020 में सात निश्चय-2 केतहत 10 लाख नौकरी एवं 10 लाख रोजगार दिया जाना तय किया गया। राज्य सरकार इसदिशा में लगातार कार्य कर रही है तथा अब तक 9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाचुकी है एवं शेष पदों पर बहाली की प्रक्रिया जारी है। यह भी तय किया गया है कि वर्ष2025 के मध्य तक 10 लाख की जगह 12 लाख सरकारी नौकरियाँ देने का लक्ष्य पूर्ण करलिया जायेगा। रोजगार सृजन के क्षेत्र में अब तक 10 लाख की जगह 24 लाख लोगों कोरोजगार दे दिया गया है तथा रोजगार देने का कार्य तेजी से चल रहा है। वर्ष 2025 के मध्यतक 34 लाख लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करा दिए जायेंगे।
मार्च माह के पृष्ठ पर खेल-कूद के क्षेत्र में किए गये कार्यों को दर्शाया गया है।खेल-कूद के विकास तथा खिलाड़ियों के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध बिहार सरकार द्वारा 09जनवरी, 2024 को खेल विभाग का गठन किया गया। यह बिहार सरकार का सबसे नयाविभाग है। यह विभाग राज्य में खेल से संबंधित सभी संस्थाओं का संचालन करता है। अगस्तमाह में माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा राजगीर स्थित खेलपरिसर का उद्घाटन किया गया। नवंबर माह में बिहार में महिला एशियाई हॉकी चैम्पियन्सट्रॉफी का आयोजन किया गया, जिसमें भारत ने चीन को 1-0 से हराकर खिताब अपने नामकिया। बिहार पूरे विश्व पटल पर हॉकी की दुनिया में भारत की विजयगाथा का साक्षी बनचुका है। बहुत ही कम समय में इस विभाग ने कई उपलब्धियाँ प्राप्त कर ली हैं। यह माननीयमुख्यमंत्री, श्री नीतीश कुमार की खेल के प्रति निष्ठा का ही परिणाम है कि बिहार को मेन्सएशियन हॉकी चैम्पियनशिप-2025 की मेजबानी करने का मौका मिला है। 10 दिसंबर, 2024को मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता ‘मशाल’ का शुभारंभ किया गया। दिसंबर 2024 में ही मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा 6659नये खेल मैदानों के निर्माण का शिलान्यास किया गया, जिससे राज्य में खेल संस्कृति काव्यापक विकास होगा।

राज्य, बिहार-मुख्यमंत्री, नितीश, कुमार, ने, किया, डायरी, एवं, कैलेण्डर, 2025 — संक्षेप और और पढ़ें

राज्य, बिहार-मुख्यमंत्री, नितीश, कुमार, ने, किया, डायरी, एवं, कैलेण्डर, 2025 के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर राज्य, बिहार-मुख्यमंत्री, नितीश, कुमार, ने, किया, डायरी, एवं, कैलेण्डर, 2025 से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬 टिप्पणी करें

💬 0 टिप्पणियाँ

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल publish नहीं होगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।

🔥 आज का Challenge 15 मिनट · 4 tasks देखें → 🤖 AI Tutor (हिंदी) पूछो कुछ भी · Gemini AI देखें → 🤔 Doubt Forum सवाल पूछो · जवाब पाओ देखें → 🎯 आज का GK रोज़ 5 सवाल देखें → 🎓 18+ स्कॉलरशिप NTSE से Maulana Azad देखें → ♟️ फ्री ब्रेन गेम्स Chess, Maze, Snake देखें → 📚 बच्चों की रचनाएँ कहानी, निबंध, कविता देखें → 🧪 पीरियोडिक टेबल 118 तत्व — Class 9-12 देखें → ⏱️ टाइपिंग मास्टर WPM टेस्ट हिंदी+English देखें →
💬WhatsApp Telegram 📘Facebook