विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति बेस्ट EV स्कूटर 2026: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाले टॉप मॉडल श्री श्री श्री कांची कामाक्षी देवी माता मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में धूमधाम से मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय हुए शामिल, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत: वैश्विक चुनौतियों में अग्रणी भूमिका EV स्कूटर बेस्ट मॉडल 2026: जानिए कौन से होंगे भविष्य की सवारी के चैंपियन 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल, पढ़ें पूरी जानकारी RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में, पढ़ें पूरी जानकारी FD vs म्यूचुअल फंड: कौन सा है आपके लिए बेहतर निवेश विकल्प? SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति बेस्ट EV स्कूटर 2026: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाले टॉप मॉडल श्री श्री श्री कांची कामाक्षी देवी माता मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में धूमधाम से मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय हुए शामिल, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत: वैश्विक चुनौतियों में अग्रणी भूमिका EV स्कूटर बेस्ट मॉडल 2026: जानिए कौन से होंगे भविष्य की सवारी के चैंपियन 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल, पढ़ें पूरी जानकारी RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में, पढ़ें पूरी जानकारी FD vs म्यूचुअल फंड: कौन सा है आपके लिए बेहतर निवेश विकल्प?

बैंक धोखाधड़ी का खुलासा: 70 लाख की ठगी, कर्मचारी समेत 4 गिरफ्तार

बिलासपुर बिलासपुर में बैंककर्मी के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा करने का एक मामला सामने आया है, जहां बैंक में फर्जी चेक लगाकर युवक ने 70 लाख रुपये अपने खाते…

📅 20 August 2025, 4:45 pm अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
1 932

बिलासपुर

बिलासपुर में बैंककर्मी के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा करने का एक मामला सामने आया है, जहां बैंक में फर्जी चेक लगाकर युवक ने 70 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। इसके बाद अलग-अलग माध्यम से रुपये बैंक से निकलवा लिया।

फर्जीवाड़ा सामने आने पर बैंक मैनेजर ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। मामले की जांच के बाद सरकंडा पुलिस ने बैंक की दो महिला कर्मचारियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। साथ ही मामले की आगे गहनता से जांच जारी है।

डीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि सरकंडा स्थित एचडीएफसी बैंक के मैनेजर सत्यजीत कुमार राय ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। बैंक के मैनेजर ने बताया कि गीतांजलि सिटी में रहने वाले एडवर्ड थामस ने उनके ब्रांच में 70 लाख रुपये का चेक जमा किया था। प्राथमिक जांच के बाद बैंक की ओर से एडवर्ड के खाते में जमा करा दिए गए। इधर एडवर्ड और उसके साथी रितेश केशरवानी(28) निवासी महंतपारा शिवरीनारायण के साथ मिलकर चेक के माध्यम से रुपये निकलवा लिए। इसे अलग-अलग खातों के माध्यम से रुपये बैंक से निकलवा लिए।

बाद में गड़बड़ी का पता चलने पर बैंक मैनेजर ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के बाद पुलिस ने रितेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें उसने बैंक की कर्मचारी सोनल खूंटे और आरती यादव की मदद से चेक से रुपये निकलवाए थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने चारो आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

छत्तीसगढ़, राज्य, बैंक, धोखाधड़ी, का, खुलासा:, लाख, की, ठगी,, कर्मचारी — संक्षेप और और पढ़ें

छत्तीसगढ़, राज्य, बैंक, धोखाधड़ी, का, खुलासा:, लाख, की, ठगी,, कर्मचारी के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर छत्तीसगढ़, राज्य, बैंक, धोखाधड़ी, का, खुलासा:, लाख, की, ठगी,, कर्मचारी से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook