विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड: कौन बेहतर, फायदे और नुकसान का विस्तृत विश्लेषण मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: 12 प्राकृतिक तरीके जो बदल देंगे आपका जीवन ‘अकरम भैया’ का सम्मान: वॉलीबॉल को बनाया जिंदगी का मिशन, हजारों खिलाड़ियों को दी नई पहचान राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026: 125 खिलाड़ियों का सम्मान, गुरुचरण सिंह होरा बोले- बढ़ेगा खिलाड़ियों का उत्साह BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए रणनीतिक मायने और वैश्विक प्रभाव राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को किया सलाम, बोले- साय सरकार में छत्तीसगढ़ को मिल रही नई खेल उड़ान रक्षाबंधन पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- राखी प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूत डोर ‘खेलो इंडिया संवाद’ में बोले बृजमोहन अग्रवाल—युवा और खेल शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत नींव क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड: कौन बेहतर, फायदे और नुकसान का विस्तृत विश्लेषण मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: 12 प्राकृतिक तरीके जो बदल देंगे आपका जीवन ‘अकरम भैया’ का सम्मान: वॉलीबॉल को बनाया जिंदगी का मिशन, हजारों खिलाड़ियों को दी नई पहचान राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026: 125 खिलाड़ियों का सम्मान, गुरुचरण सिंह होरा बोले- बढ़ेगा खिलाड़ियों का उत्साह BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए रणनीतिक मायने और वैश्विक प्रभाव राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को किया सलाम, बोले- साय सरकार में छत्तीसगढ़ को मिल रही नई खेल उड़ान रक्षाबंधन पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- राखी प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूत डोर ‘खेलो इंडिया संवाद’ में बोले बृजमोहन अग्रवाल—युवा और खेल शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत नींव

अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के घर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुंबई बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रहीं पूनम ढिल्लों के मुंबई खार स्थित आवास में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का पहचान…

📅 7 January 2025, 10:45 pm अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
poonam

मुंबई
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रहीं पूनम ढिल्लों के मुंबई खार स्थित आवास में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का पहचान 37 वर्षीय समीर अंसारी के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि पेंटर समीर अंसारी (37) को अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के खार स्थित घर से हीरे का हार, 35,000 रुपये नकद और अमेरिकी डॉलर चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पेंटिंग के काम के लिए आए अंसारी ने खुली अलमारी से कीमती सामान चुराया और पुलिस पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपी को 6 जनवरी को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि अभिनेत्री मुख्य रूप से जुहू में रहती हैं। जबकि उनका बेटा अनमोल खार में स्थित घर में रहता है। यहां पर पूनम ढिल्लों कभी-कभी रुकती थी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अंसारी फ्लैट की पेंटिंग करने के लिए 28 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच अभिनेत्री के घर ही पर था। इस दौरान, उसने कीमती सामान चुराने के लिए खुली अलमारी का फायदा उठाया। अंसारी ने एक खुली अलमारी देखी और मौके का फायदा उठाकर चोरी कर ली। आरोपी ने चोरी किए गए कुछ पैसों से पार्टी भी की। आरोपी अंसारी को पुलिस ने बुलाया और जब पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया।

पूनम ढिल्लों ने अपनी अदाकारी से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। पूनम ढिल्लों ने अपने करियर की शुरुआत 1977 में की। वह 1980 के दशक में चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं। पूनम ढिल्लों ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म त्रिशूल से की थी, जिसमें उनका छोटा सा रोल था। हालांकि, उनकी पहली बड़ी फिल्म नूरी थी। उनकी यह फिल्म हिट रही और उनकी पहचान बनी।

 

मनोरंजन, अभिनेत्री, पूनम, ढिल्लों, के, घर, चोरी, करने, वाला, आरोपी — संक्षेप और और पढ़ें

मनोरंजन, अभिनेत्री, पूनम, ढिल्लों, के, घर, चोरी, करने, वाला, आरोपी के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर मनोरंजन, अभिनेत्री, पूनम, ढिल्लों, के, घर, चोरी, करने, वाला, आरोपी से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook