अजमेर दरगाह से लौट रहे इंदौर के परिवार की कार टैंकर से भिड़ी, 4 की मौत और 3 घायल
अजमेर/उज्जैन। उज्जैन जिले के नागदा में आज सुबह 5:30 बजे एक भयानक हादसा हो गया। जहां अजमेर से जियारत कर लौट रहे इंदौर के परिवार का जावरा नागदा…

अजमेर/उज्जैन।
उज्जैन जिले के नागदा में आज सुबह 5:30 बजे एक भयानक हादसा हो गया। जहां अजमेर से जियारत कर लौट रहे इंदौर के परिवार का जावरा नागदा रोड पर स्थित गांव बेड़ावन्या के पास एक्सीडेंट हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए। ड्राइविंग सीट पर फंसे शव को निकालने के लिए कार काटनी पड़ी।
हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हैं। सभी मृतक इंदौर के रहने वाले थे। कार में सवार ऐजाज को कोई चोट नहीं लगी है। ऐजाज ने बताया- हम आठ लोग इंदौर से 23 अक्टूबर को अजमेर के लिए निकले थे। शुक्रवार सुबह लौटते वक्त एक पेट्रोल टैंकर और एक ट्रक हमारी गाड़ी के पीछे थे। कुछ देर बाद टैंकर ने हमारी कार को ओवरटेक किया। इसी दौरान गाड़ी टैंकर से जा भिड़ी।
हादसे में इनकी गई जान
1. इमरान पुत्र इज्जत नूर, 40 साल, निवासी कड़ाव घाट, इंदौर
2. आसिफ पुत्र अहमद मंसूरी, 35 साल, निवासी पिंजारा बाखल, इंदौर
3. अब्दुल मन्नान पुत्र अब्दुल गफ्फार, निवासी झलारिया, इंदौर
4. समीर पुत्र हाजी हफीज खान, निवासी झलारिया, इंदौर
ये हुए घायल
1. जुबैर पुत्र जाकिर, 30 साल, इंदौर
2. समीर पुत्र रशीद, 25 साल, निवासी सांवेर, इंदौर
3. ओसामा पुत्र सिद्दीक, 25 साल, निवासी सांवेर, इंदौर
देश, अजमेर, दरगाह, से, लौट, रहे, इंदौर, के, परिवार, की — संक्षेप और और पढ़ें
देश, अजमेर, दरगाह, से, लौट, रहे, इंदौर, के, परिवार, की के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर देश, अजमेर, दरगाह, से, लौट, रहे, इंदौर, के, परिवार, की से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।
संबंधित खबरें:
- क्या रायपुर भी इंदौर जैसी घटना का इंतजार कर रहा है? नाली से सटी पाइपलाइन में लीकेज, कई इलाकों में आ रहा झागदार पानी
- इंदौर लव जिहाद केस: कांग्रेस पार्षद की बेटी को जमानत, पिता अब भी फरार
- आपत्तिजनक कार्टून मामले में इंदौर के कार्टूनिस्ट माफी मांगेंगे, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी
स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल
अन्य श्रेणियों से ताज़ा

सुशासन शिविर में हाथों-हाथ मिला योजनाओं का लाभ’

मध्य प्रदेश में शहीद परिवारों को बड़ा सम्मान, हर कोर्स में पत्नी और बच्चों के लिए सीट आरक्षित

मोहन कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें, रिपोर्ट कार्ड के आधार पर कई मंत्रियों की छुट्टी तय?

💬 0 टिप्पणियाँ