राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में गृह रक्षा मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण, सुनीं लोगों की समस्याएं
जयपुर। जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा विभाग कैबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने चित्तौड़गढ़ जिला स्थित मातृकुंडिया में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री खराड़ी ने…

जयपुर।
जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा विभाग कैबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने चित्तौड़गढ़ जिला स्थित मातृकुंडिया में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री खराड़ी ने कहा कि सामुदायिक भवन परिसर में डोम बनाया जाएगा। साथ ही, किसानों को कृषि कनेक्शन समय पर उपलब्ध हो सके, इस हेतु भी प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को फिंगरप्रिंट के अभाव में राशन प्राप्त करने में कोई तकलीफ नहीं आए, इसकी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय परिश्रमी और विश्वासी समाज है। मातृभूमि के लिए आदिवासियों ने अनेकों बलिदान दिए हैं। इस अवसर पर उन्होंने राणा पूंजा के योगदान को भी याद किया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधि सहित, संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने चित्तौड़गढ़ दुर्ग का भ्रमण भी किया। दुर्ग भ्रमण के दौरान उन्होंने कुंभा महल, विजय स्तंभ सहित विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया और दुर्ग से जुड़ी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी ली।
राज्य, राजस्थान-चित्तौड़गढ़, में, गृह, रक्षा, मंत्री, बाबूलाल, खराड़ी, ने, सामुदायिक — संक्षेप और और पढ़ें
राज्य, राजस्थान-चित्तौड़गढ़, में, गृह, रक्षा, मंत्री, बाबूलाल, खराड़ी, ने, सामुदायिक के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर राज्य, राजस्थान-चित्तौड़गढ़, में, गृह, रक्षा, मंत्री, बाबूलाल, खराड़ी, ने, सामुदायिक से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।
संबंधित खबरें:
- राजस्थान में रूसी योगिनी अन्नपूर्णा नाथ की 'अग्नि तपस्या': नाथ संप्रदाय की कठोर साधना
- बदलाव से मुनाफा 70 प्रतिशत बढ़ा: राजस्थान में सीखी इजरायली तकनीक से खीरे की खेती ने बदली किसानों की तस्वीर
- IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, जयपुर में नहीं खेले जाएंगे एक भी मैच
स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल
अन्य श्रेणियों से ताज़ा

सुशासन शिविर में हाथों-हाथ मिला योजनाओं का लाभ’

मध्य प्रदेश में शहीद परिवारों को बड़ा सम्मान, हर कोर्स में पत्नी और बच्चों के लिए सीट आरक्षित

17 मई 2026 राशिफल: इन राशियों पर बरसेगा धन लाभ, करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता

💬 0 टिप्पणियाँ