विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना

मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर से सीनियर ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर. ग्वालियर जिले में एक जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के साथ एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के खाली पड़े हॉस्टल में दुष्कर्म…

📅 6 January 2025, 9:50 pm अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
rape

ग्वालियर.
ग्वालियर जिले में एक जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के साथ एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के खाली पड़े हॉस्टल में दुष्कर्म किया गया। जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय पीडिता जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार करने के आरोप में उसके सहकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों सहकर्मी थे। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

सहकर्मी ने ही किया है दुष्कर्म
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार को गजराराजा मेडिकल कॉलेज परिसर के अंदर की है। यहां मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में इस घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने शहर के कंपू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि दोनों एक दूसरे को जानते थे। आरोपी ने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया था। यहां एक खाली पड़े पुराने हॉस्टल में आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। प्राप्त शिकायत के आधार पर उसके सहकर्मी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता को देनी थी परीक्षा
शहर के पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अशोक जादौन ने बताया कि पीड़िता को एक परीक्षा देनी थी और वह कॉलेज छात्राओं के हॉस्टल में रह रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी भी एक जूनियर डॉक्टर है और पीड़िता के साथ ही पढ़ता है। सीएसपी अशोक जादौन ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को खाली पड़े लड़कों के एक पुराने हॉस्टल में मिलने के लिए बुलाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वह खाली पड़े हॉस्टल में पहुंची, तो आरोपी ने उसे धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

top-news, मध्य प्रदेश, राज्य, मेडिकल, कॉलेज, की, जूनियर, डॉक्टर, से, सीनियर — संक्षेप और और पढ़ें

top-news, मध्य प्रदेश, राज्य, मेडिकल, कॉलेज, की, जूनियर, डॉक्टर, से, सीनियर के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर top-news, मध्य प्रदेश, राज्य, मेडिकल, कॉलेज, की, जूनियर, डॉक्टर, से, सीनियर से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬 टिप्पणी करें

💬 0 टिप्पणियाँ

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल publish नहीं होगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।

🔥 आज का Challenge 15 मिनट · 4 tasks देखें → 🤖 AI Tutor (हिंदी) पूछो कुछ भी · Gemini AI देखें → 🤔 Doubt Forum सवाल पूछो · जवाब पाओ देखें → 🎯 आज का GK रोज़ 5 सवाल देखें → 🎓 18+ स्कॉलरशिप NTSE से Maulana Azad देखें → ♟️ फ्री ब्रेन गेम्स Chess, Maze, Snake देखें → 📚 बच्चों की रचनाएँ कहानी, निबंध, कविता देखें → 🧪 पीरियोडिक टेबल 118 तत्व — Class 9-12 देखें → ⏱️ टाइपिंग मास्टर WPM टेस्ट हिंदी+English देखें →
💬WhatsApp Telegram 📘Facebook