विधायक अमर अग्रवाल ने होरा निवास पहुंचकर स्वर्गीय प्रकाश कौर होरा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
📑 इस लेख मेंविधायक अमर अग्रवाल ने होरा निवास पहुंचकर गुरुचरण सिंह होरा की माता स्वर्गीय प्रकाश कौर होरा को श्रद्धांजलि दी और परिवार को सांत्वना दी।समाज के…
विधायक अमर अग्रवाल ने होरा निवास पहुंचकर गुरुचरण सिंह होरा की माता स्वर्गीय प्रकाश कौर होरा को श्रद्धांजलि दी और परिवार को सांत्वना दी।
रायपुर। ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा की माता स्वर्गीय प्रकाश कौर होरा के निधन पर शोक संवेदनाओं का क्रम लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित होरा निवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
विधायक अमर अग्रवाल ने स्वर्गीय प्रकाश कौर होरा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि माता प्रकाश कौर होरा का जीवन सादगी, धार्मिक आस्था और संस्कारों से परिपूर्ण रहा। उनका सरल स्वभाव और सेवा भावना समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

समाज के लिए प्रेरणादायी रहा जीवन
विधायक अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय प्रकाश कौर होरा ने अपने जीवन में जिन मूल्यों और संस्कारों को अपनाया, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद और उनके द्वारा दिए गए संस्कार परिवारजनों के साथ हमेशा बने रहेंगे।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।
लगातार पहुंच रहे जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक
स्वर्गीय प्रकाश कौर होरा के निधन के बाद से होरा निवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। सामाजिक, राजनीतिक और व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोग परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी शोकाकुल परिवार से मिलने होरा निवास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
परिवारजनों की उपस्थिति में दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर परिवार के वरिष्ठ सदस्य दिलेर सिंह होरा सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे। उन्होंने विधायक अमर अग्रवाल के आगमन और संवेदना व्यक्त करने के लिए आभार जताया।
cg news, raipur news, छत्तीसगढ़, विधायक, अमर, अग्रवाल, ने, होरा, निवास, पहुंचकर — संक्षेप और और पढ़ें
cg news, raipur news, छत्तीसगढ़, विधायक, अमर, अग्रवाल, ने, होरा, निवास, पहुंचकर के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर cg news, raipur news, छत्तीसगढ़, विधायक, अमर, अग्रवाल, ने, होरा, निवास, पहुंचकर से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।
संबंधित खबरें:
- शादियों का सीजन शुरू, सिलेंडर के लिए फूड विभाग को दूसरा निमंत्रण
- महतारी वंदन योजना में अव्यवस्था, धूप में परेशान महिलाएं
- एलपीजी की जमाखोरी रोकने 419 छापेमारी, बुकिंग में आई भारी गिरावट
स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल
अन्य श्रेणियों से ताज़ा

मध्य प्रदेश में शहीद परिवारों को बड़ा सम्मान, हर कोर्स में पत्नी और बच्चों के लिए सीट आरक्षित

मोहन कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें, रिपोर्ट कार्ड के आधार पर कई मंत्रियों की छुट्टी तय?

17 मई 2026 राशिफल: इन राशियों पर बरसेगा धन लाभ, करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता

💬 0 टिप्पणियाँ