विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति बेस्ट EV स्कूटर 2026: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाले टॉप मॉडल श्री श्री श्री कांची कामाक्षी देवी माता मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में धूमधाम से मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय हुए शामिल, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत: वैश्विक चुनौतियों में अग्रणी भूमिका EV स्कूटर बेस्ट मॉडल 2026: जानिए कौन से होंगे भविष्य की सवारी के चैंपियन 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल, पढ़ें पूरी जानकारी RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में, पढ़ें पूरी जानकारी FD vs म्यूचुअल फंड: कौन सा है आपके लिए बेहतर निवेश विकल्प? SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति बेस्ट EV स्कूटर 2026: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाले टॉप मॉडल श्री श्री श्री कांची कामाक्षी देवी माता मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में धूमधाम से मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय हुए शामिल, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत: वैश्विक चुनौतियों में अग्रणी भूमिका EV स्कूटर बेस्ट मॉडल 2026: जानिए कौन से होंगे भविष्य की सवारी के चैंपियन 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल, पढ़ें पूरी जानकारी RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में, पढ़ें पूरी जानकारी FD vs म्यूचुअल फंड: कौन सा है आपके लिए बेहतर निवेश विकल्प?

होरा निवास पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, स्वर्गीय प्रकाश कौर होरा के निधन पर शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस

📑 इस लेख मेंसांसद बृजमोहन अग्रवाल ने होरा निवास पहुंचकर गुरुचरण सिंह होरा की माता स्वर्गीय प्रकाश कौर होरा को श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस बंधाया।पुराने पारिवारिक…

📅 15 December 2025, 6:36 pm अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
DS 14 dec 3 6

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने होरा निवास पहुंचकर गुरुचरण सिंह होरा की माता स्वर्गीय प्रकाश कौर होरा को श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस बंधाया।

रायपुर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा की माता स्वर्गीय प्रकाश कौर होरा के निधन के बाद से रायपुर स्थित देवेंद्र नगर के होरा निवास में शोक संवेदना प्रकट करने वालों का लगातार तांता लगा हुआ है। 3 दिसंबर को उनके निधन के पश्चात सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां परिवार से मिलकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रही हैं।

इसी क्रम में शनिवार को छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल होरा निवास पहुंचे। सांसद अग्रवाल ने स्वर्गीय प्रकाश कौर होरा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर परिवार के वरिष्ठ सदस्य दिलेर सिंह होरा भी उपस्थित रहे।

DS 14 dec 3 7

पुराने पारिवारिक संबंधों का किया उल्लेख

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि होरा परिवार से उनके पारिवारिक और आत्मीय संबंध लंबे समय से रहे हैं। स्वर्गीय प्रकाश कौर होरा एक धार्मिक, सरल और स्नेही स्वभाव की महिला थीं। उनका संपूर्ण जीवन परिवार और समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा। उन्होंने कहा कि माता प्रकाश कौर होरा का जाना केवल होरा परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा, “इस कठिन समय में हम सभी होरा परिवार के साथ खड़े हैं। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करते हैं।”

श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे गणमान्यजन

स्वर्गीय प्रकाश कौर होरा के निधन के बाद से होरा निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। समाज के विभिन्न वर्गों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों द्वारा परिवार को ढांढस बंधाया जा रहा है।

गुरुचरण सिंह होरा ने जताया आभार

ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के आगमन और संवेदना प्रकट करने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में मित्रों, जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों का साथ परिवार को मानसिक संबल दे रहा है।
उन्होंने कहा, “हमारी माता स्वर्गीय प्रकाश कौर होरा का जीवन सदैव हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनकी स्मृतियां और आशीर्वाद हमें आगे बढ़ने की शक्ति देंगे।”

cg news, raipur-news/" class="vn-autolink">raipur news, छत्तीसगढ़, होरा, निवास, पहुंचे, सांसद, बृजमोहन, अग्रवाल,, स्वर्गीय — संक्षेप और और पढ़ें

cg news, raipur news, छत्तीसगढ़, होरा, निवास, पहुंचे, सांसद, बृजमोहन, अग्रवाल,, स्वर्गीय के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर cg news, raipur news, छत्तीसगढ़, होरा, निवास, पहुंचे, सांसद, बृजमोहन, अग्रवाल,, स्वर्गीय से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook