विरात महानगर छत्तीसगढ़ · मध्यप्रदेश · देश · विदेश
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
मनी प्लांट वास्तु — कहाँ रखें, कहाँ नहीं, घर में धन-लक्ष्मी आकर्षित करने के 12 नियम UPSC 2026 तैयारी — 3 साल का सम्पूर्ण प्लान और रणनीति माइग्रेन (आधा सीसी) — 12 असरदार उपाय और तुरंत राहत के घरेलू तरीक़े स्टडी रूम वास्तु — 12 नियम जो बच्चों की पढ़ाई में लाते हैं चमत्कारी सुधार पासपोर्ट बनवाने की पूरी गाइड 2026 — ऑनलाइन आवेदन, शुल्क और दस्तावेज़ गठिया (Arthritis) — 12 आयुर्वेदिक उपाय और जोड़ों के दर्द से राहत ईरान परमाणु समझौता: ट्रंप ने ओबामा-युग की आलोचना की, नए समझौते में जल्दबाजी से इनकार रायपुर के लूनी बांध पर ‘वंदे गंगा अभियान’ का भव्य शुभारंभ, जल संरक्षण को नई दिशा मनी प्लांट वास्तु — कहाँ रखें, कहाँ नहीं, घर में धन-लक्ष्मी आकर्षित करने के 12 नियम UPSC 2026 तैयारी — 3 साल का सम्पूर्ण प्लान और रणनीति माइग्रेन (आधा सीसी) — 12 असरदार उपाय और तुरंत राहत के घरेलू तरीक़े स्टडी रूम वास्तु — 12 नियम जो बच्चों की पढ़ाई में लाते हैं चमत्कारी सुधार पासपोर्ट बनवाने की पूरी गाइड 2026 — ऑनलाइन आवेदन, शुल्क और दस्तावेज़ गठिया (Arthritis) — 12 आयुर्वेदिक उपाय और जोड़ों के दर्द से राहत ईरान परमाणु समझौता: ट्रंप ने ओबामा-युग की आलोचना की, नए समझौते में जल्दबाजी से इनकार रायपुर के लूनी बांध पर ‘वंदे गंगा अभियान’ का भव्य शुभारंभ, जल संरक्षण को नई दिशा

या बेन की वापसी पर लगा विराम: ‘तारक मेहता…’ के निर्माता आसित मोदी ने कहा- अब नहीं होगी वापसी

मुंबई शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पिछले कुछ सालों से दया बेन नजर नहीं आ रही है, काफी समय से दिशा वकानी  के शो में वापसी…

📅 21 July 2025, 4:13 pm अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
1 799

मुंबई

शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पिछले कुछ सालों से दया बेन नजर नहीं आ रही है, काफी समय से दिशा वकानी  के शो में वापसी को लेकर लगातार तरह- तरह के कयास लग रहे थे. वही अब दया बेन की शो में कभी वापसी को लेकर डायरेक्टर आसित कुमार मोदी ने हाल ही में अपनी चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि दया बेन की शो में कभी वापसी नहीं होने वाली है.

बता दें कि ये शो पिछले चार हफ्तों से टीआरपी में नंबर वन बना हुआ है, वहीं अब दिशा वकानी  के शो में वापसी को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए आसित कुमार मोदी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा ‘दर्शक लगातार दयाबेन के बारे में पूछ रहे हैं कि वो कमबैक कब करेंगी. दिशा जी ने अपनी छाप छोड़ी है. 8 साल बाद भी लोग उन्हें याद करते हैं. उनका कैरेक्टर आज भी जिंदा है लोगों के दिलों में. दिशा जी का रोल उस कैरेक्टर पर भारी पड़ गया है.

शो के डायरेक्टर से आगे कहा- उन्हें वापस लाना आसान नहीं है. इसके लिए सही समय और सही परिस्थितियों की जरुरत है. मैं फिलहाल स्टोरीटेलिंग पर फोकस कर रहा हूं. जब कहानी दमदार होती है तो लोग अपने आप ही प्लॉट से जुड़ जाते हैं. किसी किरदार की अनुपस्थिति उतनी अखरती नहीं है. ये शो हमेशा से ही अपनी स्टोरी को लेकर चलता रहा है. जब तक हम दिलचस्प कंटेंट दे रहे हैं लोग जुड़े हुए हैं चाहे कुछ किरदार मौजूद हों या नहीं.’

शो के नंबर वन होने पर आसित कुमार मोदी ने कहा, ‘हम बहुत खुश हैं कि शो डेली सोप्स के बीच में भी नंबर वन पहुंचा. ये आम आदमी की जिंदगी की डेली लाइफ की हल्की-फुल्की सिचुएशन को दर्शाता है. जिससे लोग कनेक्ट करते हैं. सालों से दर्शकों के साथ हमारा कनेक्शन मजबूत रहा है.’

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬 टिप्पणी करें

💬 0 टिप्पणियाँ

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल publish नहीं होगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook