मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरियाणा के जींद में स्थित अपने पैतृक गांव नंदगढ़ में मनाया जन्मदिन

- Advertisement -
vastuguruji
Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
WhatsApp

हरियाणा 
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरियाणा के जींद में स्थित अपने पैतृक गांव नंदगढ़ में जन्मदिन मनाया। उन्होंने मंच पर केक काटा। इस दौरान CM नायब सैनी ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया। उनके साथ हरियाणा के CM नायब सैनी भी मौजूद हैं। इससे पहले दोनों CM ने जुलाना में अग्रसेन भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद सीएम नायब सैनी ने कहा कि ये हमारी बेटी (सीएम रेखा गुप्ता) का पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है। इन्होंने संगठन के साथ रहकर देश हित में काम किया है।

इस दौरान नायब सैनी ने कहा कि मुझे खुशी है कि दिल्ली की सीएम एक साधारण परिवार से आती हैं। उन्होंने एक विचार के साथ जुड़कर अपना काम करना शुरू किया, आज ये दिल्ली की सीएम बन चुकी हैं। सीएम नायब सैनी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया था। महाराजा अग्रसेन सामाजिक समस्ता के ध्वजावाहक थे, उन्होंने एक रुपया एक ईंट की शुरुवात कर समाजवाद की नींव रखी थी। उन्होंने समाजवाद का संदेश दिया था और वो राजधर्म को निभाने वाले और न्याय के भगवान थे। महाराजा अग्रसेन धर्मशाला ट्रस्ट समाजहित के कार्य कर रही है। महाराजा अग्रसेन धर्मशाला सामाजिक सम्सरता का केंद्र बनेगी, इसका सभी को लाभ होगा। नायब सिंह सैनी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश तरक्की की तरफ अग्रसर हैं। सैनी ने 

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को बधाई दी और कहा कि इनका जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है। वह एक साधारण परिवार से आगे बढ़ी है, उनका जन्मदिन है इसके लिए प्रदेश की तरफ से उन्हें बधाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 2014 के बाद भारत तेजी से बदला है, विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नए नए परिकल्पों के साथ आगे बढ़ा जा रहा है। भारत दुनिया की तीसरी मजबूत शक्ति बनेगा। आज 11वें स्थान से भारत चौथे स्थान पर आ गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री के साथ मिलकर हम हरियाणा और दिल्ली को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। दोनों भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं। पुरानी सरकारों में एजेंडे चलाये जाते थे, लेकिन मोदी जी ने उस सोच को बदला है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने नन्दी गौशाला और अग्रसेन धर्मशाला के लिए 31 लाख देने की घोषणा की। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद हैं। वहीं डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, विधायक रामकुमार गौतम, रणधीर पनिहार भी मौजूद हैं। 

वहीं सीएम रेखा गुप्ता ने नायब सैनी को साधारण परिवार से बताते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की वजह से ये संभव हुआ। रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं ये विश्वास दिलाना चाहती हूं कि ये भाई बहन की जोड़ी धुआं उठा देगी। दिल्ली वाले कहते हैं कि धुएं से पॉल्यूशन होता है। मैं कहना चाहती हूं कि ये धुआं पॉल्यूशन का नहीं विकास का होगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सोच में साधारण व्यक्ति भी आगे बढ़ सकता है। ऐसा आगे बढ़ने का मौका केवल बीजेपी नेतृत्व दे सकता है। केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का जिक्र किया। महाराजा अग्रसेन का जिक्र करते हुए कहा कि उनके दिखाए रास्ते पर हम आगे बढ़ रहे हैं। जुलाना का जिक्र करते हुए कहा कि यहां से विशेष नाता है।

इस मौके पर जुलाना क्षेत्र को विकास का तोहफा मिला। कुल 1680.49 लाख रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ई-लाइब्रेरी और इंडोर जिम और सब हेल्थ सेंटर की नंदगढ़ गांव को सौगात मिली।  

ई लाइब्रेरी और इनडोर जिम का उद्घाटन हुआ। 
नंदगढ़ में तीनों परियोजनाओं पर 74.28 लाख रुपये खर्च हुए।  
सुंदर सब ब्रांच के पास वी आर ब्रिज का पुनर्निर्माण लागत 234.25 लाख
खरैती से झनमौला रोड तक नई सड़क निर्माण खर्च 177.30 लाख
राजगढ़ से झनमौला तक की नई सड़क निर्माण खर्च 90.56 लाख

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
WhatsApp
Leave a Comment
- Advertisement -
Vastugurujivastuguruji

Recent News

Vastu Products

VastuGuruji Products
INDRA DEV 9″
INDRA DEV 9″
🛒 Read More Details
Power of Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More Details
Vastu Chakra
Vastu Chakra 
🛒 Read More Details

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान

रायपुर में भीषण गर्मी के बीच मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली…

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर जारी

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी बढ़ी, कई जिलों में लू की चेतावनी, IMD…

बुनियादी सुविधाओं को तरसते महाविद्यालय

राजनांदगांव के महाविद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, बरामदे में कक्षाएं, पंचायत…