विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना

हैदराबाद से थाईलैंड जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान के तुरंत बाद लौटी वापस

हैदराबाद शनिवार सुबह हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से थाइलैंड के फुकेट के लिए रवाना हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान तकनीकी कारणों से उड़ान…

📅 19 July 2025, 5:20 pm प्रकाशित: 19 July 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
air india

हैदराबाद
शनिवार सुबह हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से थाइलैंड के फुकेट के लिए रवाना हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान तकनीकी कारणों से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद वापस लौट आई। फ्लाइट संख्या IX110 सुबह 6:40 बजे हैदराबाद से रवाना हुई थी, जो अपने निर्धारित समय से लगभग 20 मिनट की देरी में थी।यह विमान फुकेट में सुबह 11:45 बजे लैंड करने वाला था, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद वापस हैदराबाद लौट आया। फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों के अनुसार, विमान ने उड़ान तो भरी, लेकिन बहुत दूर नहीं जा सका और हैदराबाद में सुरक्षित लैंडिंग की। हालांकि, इस समय तक एयरलाइन या एयरपोर्ट अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि विमान को वापस क्यों लौटाया गया। यह एक बोइंग 737 मैक्स 8 विमान था।

गौरतलब है कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल के दिनों में भारत में उड़ानों से जुड़ी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी सप्ताह गुरुवार को दिल्ली से इम्फाल जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-5118 में तकनीकी खराबी आने के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद उसे लौटना पड़ा। सुबह 10:25 बजे उड़ान भरने के बाद विमान 11:16 बजे दिल्ली वापस लौट आया। तकनीकी जांच के बाद विमान दोबारा दोपहर 12:30 बजे रवाना हुआ और 2:53 बजे इम्फाल पहुंचा, जो उसके निर्धारित समय 1:10 बजे से काफी देरी से था।

इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया, “दिल्ली से इम्फाल जा रही फ्लाइट 6E-5118 में उड़ान के कुछ देर बाद एक मामूली तकनीकी गड़बड़ी सामने आई। पायलटों ने सतर्कता बरतते हुए विमान को वापस लौटाने का निर्णय लिया और विमान सुरक्षित उतारा गया। जांच के बाद विमान ने फिर से उड़ान भरी। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है।”

इसके अलावा, दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक और फ्लाइट 6E-6271 में भी इंजन फेल होने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद विमान को मुंबई डायवर्ट किया गया और वहां सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इससे पहले 19 जून को दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को उड़ान भरने के लगभग दो घंटे बाद तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली लौटना पड़ा था।

मई 6 को बैंकॉक से मास्को जा रही एअरोफ्लोट की फ्लाइट SU273 को दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी, जब विमान के केबिन में धुएं जैसी गंध महसूस की गई थी। अप्रैल में भी जेद्दाह से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट को संदिग्ध टायर पंचर की आशंका के चलते दिल्ली में आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी। उस समय विमान में 404 यात्री सवार थे, और वह सुरक्षित उतार लिया गया।

 

देश, हैदराबाद, से, थाईलैंड, जा, रही, एयर, इंडिया, एक्सप्रेस, फ्लाइट — संक्षेप और और पढ़ें

देश, हैदराबाद, से, थाईलैंड, जा, रही, एयर, इंडिया, एक्सप्रेस, फ्लाइट के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर देश, हैदराबाद, से, थाईलैंड, जा, रही, एयर, इंडिया, एक्सप्रेस, फ्लाइट से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬 टिप्पणी करें

💬 0 टिप्पणियाँ

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल publish नहीं होगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।

🔥 आज का Challenge 15 मिनट · 4 tasks देखें → 🤖 AI Tutor (हिंदी) पूछो कुछ भी · Gemini AI देखें → 🤔 Doubt Forum सवाल पूछो · जवाब पाओ देखें → 🎯 आज का GK रोज़ 5 सवाल देखें → 🎓 18+ स्कॉलरशिप NTSE से Maulana Azad देखें → ♟️ फ्री ब्रेन गेम्स Chess, Maze, Snake देखें → 📚 बच्चों की रचनाएँ कहानी, निबंध, कविता देखें → 🧪 पीरियोडिक टेबल 118 तत्व — Class 9-12 देखें → ⏱️ टाइपिंग मास्टर WPM टेस्ट हिंदी+English देखें →
💬WhatsApp Telegram 📘Facebook