विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश

रामराज परिवार द्वारा हिंदू नव वर्ष पर भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

📑 इस लेख मेंरायपुर। हिंदू नव वर्ष पर भव्य शोभायात्राहिंदुत्व और एकता को बढ़ावा देने वाला आयोजनसमर्पण और एकता का प्रतीक शोभायात्राराममय हुआ रायपुर, भक्ति के रंग में…

📅 31 March 2025, 6:00 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 7 पाठक
WhatsApp Image 2025 03 31 at 10.30.01 1

रायपुर। हिंदू नव वर्ष पर भव्य शोभायात्रा

रामराज परिवार द्वारा हिंदू नव वर्ष के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं और शहर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, विधायक सावित्री मांडवी, रायपुर महापौर मीनल चौबे, सीएम साय की बेटी स्मृति साय और समाजसेवी व ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

WhatsApp Image 2025 03 31 at 10.30.03 1

हिंदुत्व और एकता को बढ़ावा देने वाला आयोजन

शोभायात्रा में शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रामराज परिवार के सदस्यों को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह शोभायात्रा हिंदू संस्कृति और समाज में एकता को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। प्रभु श्री राम का जीवन हमें मर्यादा, धर्म और आदर्शों का मार्ग दिखाता है।”

इसी अवसर पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने प्रदेशवासियों को हिंदू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा, “यह पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। शोभायात्रा के माध्यम से हम प्रभु श्री राम के आदर्शों को समाज तक पहुँचाने का संकल्प लेते हैं।”

समर्पण और एकता का प्रतीक शोभायात्रा

शोभायात्रा के दौरान गुरुचरण सिंह होरा ने रामराज परिवार के सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “इस भव्य आयोजन के पीछे समिति के सदस्यों का अथक परिश्रम और समर्पण है, जिसने इसे एक ऐतिहासिक उत्सव बना दिया। यह शोभायात्रा केवल धार्मिक उत्साह का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे को भी मजबूत करने का जरिया है।”

उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।

WhatsApp Image 2025 03 31 at 10.30.02 1

राममय हुआ रायपुर, भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु

शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप, भक्ति संगीत और जय श्री राम के उद्घोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवा ध्वज लहराते हुए रामनवमी और नव वर्ष की खुशियाँ मनाईं। इस दौरान रामराज परिवार के सदस्यों ने विभिन्न झांकियों का प्रदर्शन कर रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया।

गणमान्य व्यक्तियों की रही खास उपस्थिति

इस भव्य शोभायात्रा में विधायक सावित्री मांडवी, महापौर मीनल चौबे, सीएम साय की बेटी स्मृति साय सहित कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने भाग लिया। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे रायपुर की धार्मिक एकता और संस्कृति का प्रतीक बताया।

WhatsApp Image 2025 03 31 at 10.30.03

रामराज परिवार द्वारा आयोजित यह शोभायात्रा हर वर्ष की तरह इस बार भी धार्मिक भक्ति, संस्कृति और एकता का संदेश देने में सफल रही।

cg news, festival, gurucharan singh hora, raipur news, छत्तीसगढ़, रामराज, परिवार, द्वारा, हिंदू, नव — संक्षेप और और पढ़ें

cg news, festival, gurucharan singh hora, raipur news, छत्तीसगढ़, रामराज, परिवार, द्वारा, हिंदू, नव के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर cg news, festival, gurucharan singh hora, raipur news, छत्तीसगढ़, रामराज, परिवार, द्वारा, हिंदू, नव से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook