विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
सम्राट पार्क में शान से लहराया तिरंगा, जनकल्याण महासमिति ने गिनाईं 15 साल की उपलब्धियां छत्तीसगढ़ में मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान को लेकर वक्फ बोर्ड का निर्देश, तिरंगा फहराने के भी आदेश स्वतंत्रता दिवस पर इस्माइली CIVIC का पर्यावरण संदेश, रायपुर में 500 पौधे लगाए और वितरित किए लिविंग रूम वास्तु: घर में सुख-समृद्धि लाने के 12 अचूक नियम 17 अगस्त राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा लाभ दतिया के डायल 112 हीरोज मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी सम्राट पार्क में शान से लहराया तिरंगा, जनकल्याण महासमिति ने गिनाईं 15 साल की उपलब्धियां छत्तीसगढ़ में मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान को लेकर वक्फ बोर्ड का निर्देश, तिरंगा फहराने के भी आदेश स्वतंत्रता दिवस पर इस्माइली CIVIC का पर्यावरण संदेश, रायपुर में 500 पौधे लगाए और वितरित किए लिविंग रूम वास्तु: घर में सुख-समृद्धि लाने के 12 अचूक नियम 17 अगस्त राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा लाभ दतिया के डायल 112 हीरोज मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी

सम्राट पार्क में शान से लहराया तिरंगा, जनकल्याण महासमिति ने गिनाईं 15 साल की उपलब्धियां

सम्राट पार्क में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण हुआ। समिति ने 15 वर्षों की जनसेवा, स्वच्छता, वृक्षारोपण और शिक्षा संबंधी उपलब्धियां साझा कीं। भोपाल, मध्य प्रदेश। स्वतंत्रता दिवस के…

📅 18 August 2026, 1:45 pm प्रकाशित: 18 August 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
WhatsApp Image 2026 08 18 at 11.34.16 AM

सम्राट पार्क में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण हुआ। समिति ने 15 वर्षों की जनसेवा, स्वच्छता, वृक्षारोपण और शिक्षा संबंधी उपलब्धियां साझा कीं।

भोपाल, मध्य प्रदेश। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्राट कॉलोनी जनकल्याण मोहल्ला महासमिति की ओर से सम्राट पार्क में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के डॉ. एजाज और अशोक जैन ने ध्वजारोहण कर क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान समिति के 15 वर्ष पूर्ण होने पर उसकी जनहितकारी गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि समिति पिछले 15 वर्षों से स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, नशामुक्ति, अपराधमुक्त समाज, आपसी भाईचारा और बच्चों की शिक्षा जैसे क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है।

समिति के अनुसार, भोपाल में अब तक करीब 5 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए बच्चों की ‘स्वच्छता ब्रिगेड’ भी गठित की गई है। इसके माध्यम से बच्चों को साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

शिक्षा के क्षेत्र में भी समिति द्वारा पहल की जा रही है। करीब 80 बच्चों को निःशुल्क ट्यूशन उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई में सहयोग मिल सके।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता और जनसेवा के क्षेत्र में संस्था को विभिन्न पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं। इन उपलब्धियों को समिति की 15 वर्षों की सामाजिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया।

कार्यक्रम में समिति की ओर से नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी ईमानदारी से निर्वहन करें। साथ ही सामूहिक प्रयासों के जरिए भोपाल को स्वच्छ, सुंदर और हराभरा बनाने में योगदान देने का आह्वान किया गया।

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook