विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
भोपाल सेंट्रल लाइब्रेरी में फायर सुरक्षा मॉक ड्रिल, स्टाफ और पाठकों को मिला प्रशिक्षण यातायात व्यवस्था सुधार के लिए प्रशासन ने उठाए नए कदम सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ शहर में स्वच्छता अभियान को मिली व्यापक सफलता किसानों के लिए नई योजना की घोषणा, मिलेगा सीधा लाभ जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन स्थानीय बाजार में सब्जियों के दाम स्थिर, ग्राहकों को राहत शिक्षा विभाग की नई पहल: सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम भोपाल सेंट्रल लाइब्रेरी में फायर सुरक्षा मॉक ड्रिल, स्टाफ और पाठकों को मिला प्रशिक्षण यातायात व्यवस्था सुधार के लिए प्रशासन ने उठाए नए कदम सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ शहर में स्वच्छता अभियान को मिली व्यापक सफलता किसानों के लिए नई योजना की घोषणा, मिलेगा सीधा लाभ जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन स्थानीय बाजार में सब्जियों के दाम स्थिर, ग्राहकों को राहत शिक्षा विभाग की नई पहल: सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम

आर.के.एम. फ्रैंड्स म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति: दक्षिण भारत के महान गायकों को दी अनोखी संगीतमय श्रद्धांजलि

📑 इस लेख मेंरायपुर। आर.के.एम. फ्रैंड्स म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुतिसंगीत और सुरों की रंगीन शामविशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया कार्यक्रम का मानअतिथि गायकों की मधुर प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण का…

📅 26 February 2025, 8:19 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
IMG 20250225 WA0033

रायपुर। आर.के.एम. फ्रैंड्स म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति

22 फरवरी की शाम रायपुर शहर के हृदय स्थल मायाराम सुरजन हॉल में संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आर.के.एम. फ्रैंड्स म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत “वॉइस ऑफ़ साउथ- एक शाम साउथ के अनमोल रत्नों के नाम” कार्यक्रम ने श्रोताओं को दक्षिण भारत के तीन महान गायकों- के.जे. येशुदास, हरिहरन और एस.पी. बालासुब्रमण्यम के प्रसिद्ध हिंदी गीतों की मधुर प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध कर दिया।

संगीत और सुरों की रंगीन शाम

कार्यक्रम की शुरुआत से ही संगीत प्रेमी श्रोता विभिन्न गीतों की मधुर धुनों पर झूम उठे। मंच पर एक के बाद एक प्रस्तुतियां जैसे ही सामने आईं, माहौल संगीतमय रंग में डूब गया। श्रोताओं ने दक्षिण भारत के इन तीन महान गायकों के हिंदी गीतों का भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री डॉ. प्रशांत शुक्ला (ए.एस.पी., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायपुर) ने भी इस शानदार आयोजन की खूब सराहना की। उन्होंने आर.के.एम. फ्रैंड्स म्यूजिकल ग्रुप के संस्थापक एवं डायरेक्टर मोहम्मद मिन्हाज मज्जू के अनुरोध पर के.जे. येशुदास का प्रसिद्ध गीत “का करूं सजनी” अपनी मधुर आवाज़ में प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

IMG 20250225 WA0035

विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया कार्यक्रम का मान

इस कार्यक्रम की शान तब और बढ़ गई जब “पैगाम छत्तीसगढ़” और “युथक्रांति” अख़बार के संस्थापक और “गाता रहे मेरा दिल” म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर जनाब नवाब कादिर जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने किशोर कुमार का लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर सभी का दिल मोह लिया।

वहीं, बीजेपी के पूर्व पार्षद श्री तिलक पटेल जी द्वारा मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया। मुंबई से आईं प्रसिद्ध सिंगर श्री ऐश्वर्या पंडित ने भी इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। हरिहरन साहब के साथ स्टेज परफॉर्मेंस कर चुकीं ऐश्वर्या पंडित ने “बाहों के दरमियां…” गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ऐश्वर्या पंडित का सम्मान पी.आर.ओ. दिलीप नामपल्लीवार की पत्नी वंदना नामपल्लीवार और आर.के.एम. फ्रैंड्स म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर मिन्हाज मज्जू की पत्नी रशीदा बेगम द्वारा किया गया।

IMG 20250225 WA0036

अतिथि गायकों की मधुर प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण का केंद्र

इस कार्यक्रम की विशेषता इसके अतिथि गायक और गायिकाओं की शानदार प्रस्तुतियां रहीं। डॉ. गौतम देवनानी ने “मुझसे जुदा होकर” गाया, जबकि लक्ष्मीदास ने “माना हो तुम बेहद हसीं” की प्रस्तुति दी।

वहीं वेणुगोपाल और हरिता की जोड़ी ने “मधुबन खुशबू देता है” से माहौल को रोमांटिक बना दिया। दिलीप रचदानी ने “तू जो मेरे सुर में सुर मिला ले” और प्रसन्न तथा लता ने “कुछ मेरे दिल ने कहा” जैसे गीतों से समां बांधा।

अन्य कलाकारों में उमेश और वंदना ने “हाय रामा ये क्या हुआ”, अभय गणोरकर और सितारा शेख ने “जाने मन जाने मन तेरे दो नयन”, दिलीप नामपल्लीवार और रजनी साहू ने “आईली फॉर यू”, शकील और उमा यादव ने “आया मौसम दोस्ती का”, मज्जू, नीलिमा और संध्या ने “तेरी तस्वीर को सीने से” और नंदू सोनी ने “पहला पहला प्यार है” की प्रस्तुति दी।

इन सभी कलाकारों ने अपनी शानदार गायकी से दक्षिण भारत के तीन महान गायकों की यादों को ताज़ा कर दिया और श्रोताओं को एक अविस्मरणीय संगीत यात्रा पर ले गए।

IMG 20250225 WA0032

कार्यक्रम का सफल समापन और आभार प्रदर्शन

कार्यक्रम के अंत में आर.के.एम. फ्रैंड्स म्यूजिकल ग्रुप के सभी पदाधिकारियों, गायक-गायिकाओं और उपस्थित श्रोताओं ने कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। ग्रुप के संस्थापक मोहम्मद मिन्हाज मज्जू ने सभी अतिथियों और दर्शकों का दिल से आभार प्रकट किया।

इस संगीतमय शाम ने न केवल संगीत प्रेमियों को मधुर गीतों का उपहार दिया, बल्कि दक्षिण भारत के महान गायकों के योगदान को भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। रायपुर के संगीत प्रेमियों के लिए यह कार्यक्रम एक यादगार अनुभव बनकर रहा।

Art And Culture, cg news, raipur news, Head Lines, छत्तीसगढ़, आर.के.एम., फ्रैंड्स, म्यूजिकल, ग्रुप, की — संक्षेप और और पढ़ें

Art And Culture, cg news, raipur news, Head Lines, छत्तीसगढ़, आर.के.एम., फ्रैंड्स, म्यूजिकल, ग्रुप, की के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर Art And Culture, cg news, raipur news, Head Lines, छत्तीसगढ़, आर.के.एम., फ्रैंड्स, म्यूजिकल, ग्रुप, की से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook