विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
गरियाबंद पुलिस साइबर जागरूकता: स्कूली बच्चियों ने ठगी से बचाया, SP सिरमौर ने दिया जन सुरक्षा का संदेश छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का नया लोगो जारी: प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति लायंस क्लब रायपुर शिखर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, वृद्धाश्रम निर्माण पर जोर खरोरा पीएम श्री स्कूल एसएमसी गठन में मनमानी: अभिभावकों में गहरा रोष रायपुर के यूनियन क्लब समर कैंप समापन: 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जश्न गरियाबंद में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा: हाइवा और चेन माउंटेन मशीन जब्त छत्तीसगढ़ निवेश प्रस्ताव: हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में 9,580 करोड़ के सौदे BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए नए अवसर, चुनौतियाँ और रणनीति गरियाबंद पुलिस साइबर जागरूकता: स्कूली बच्चियों ने ठगी से बचाया, SP सिरमौर ने दिया जन सुरक्षा का संदेश छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का नया लोगो जारी: प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति लायंस क्लब रायपुर शिखर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, वृद्धाश्रम निर्माण पर जोर खरोरा पीएम श्री स्कूल एसएमसी गठन में मनमानी: अभिभावकों में गहरा रोष रायपुर के यूनियन क्लब समर कैंप समापन: 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जश्न गरियाबंद में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा: हाइवा और चेन माउंटेन मशीन जब्त छत्तीसगढ़ निवेश प्रस्ताव: हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में 9,580 करोड़ के सौदे BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए नए अवसर, चुनौतियाँ और रणनीति

सेहत से खिलवाड़: 171 रुपये में रायपुर पहुंच रहा है नकली पनीर, बेच रहे हैं 360 रुपये किलो

📑 इस लेख मेंरायपुर। नकली पनीरऐसे बनता है नकली पनीरपहले भी हो चुकी है कार्रवाईअसली और नकली पनीर की पहचानcg news, Food, raipur news, छत्तीसगढ़, सेहत, से, खिलवाड़:,…

📅 22 January 2025, 2:19 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 8 पाठक
image 2025 01 20t172150040 1737373902

रायपुर। नकली पनीर

 नकली पनीर का कारोबार तेजी से चल रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि ट्रेन और बस से रोज भारी मात्रा में पनीर रायपुर पहुंच रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जब्ती की कार्रवाई भी कर रहे हैं।

इस दौरान हुई जांच में जो बिल मिले हैं, उनमें एक किलो पनीर की कीमत 171 रुपये लिखी है। वहीं, असली पनीर की कीमत बाजार में 360 रुपये प्रति किलो है। डॉक्टर कहते हैं कि नकली पनीर इतना खतरनाक है कि इससे किडनी और लिवर को नुकसान हो सकता है।

अधिकारियों का कहना है कि नकली पनीर बनाने में 75 रुपये तक खर्च आता है। ऐसे में 96 रुपये प्रति किलो की कमाई रायपुर पनीर भेजने वाले कमा रहे हैं। यही पनीर 171 रुपये में रायपुर के व्यापारियों को बेचा जा रहा है।

पनीर को राजधानी के डेयरी संचालक 340 से 360 रुपये तक बेच रहे हैं। इस तरह 169 से 189 रुपये की कमाई रायपुर के व्यापारी करते हैं। इस तरह जब्त की गई 56 क्विंटल पनीर से 10 लाख रुपये की शुद्ध कमाई होती।

ऐसे बनता है नकली पनीर

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि दूध पाउडर, हानिकारक रसायन, डालडा, पाम आयल और मैदा से नकली पनीर बनाया जाता है। इसके अलावा असली पनीर के जैसा आकार देने के लिए नकली पनीर में सल्फ्यूरिक एसिड का इस्तेमाल किया जाता है। ये सभी चीजें शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होती हैं।

naidunia_image

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

नए साल के जश्न के दौरान 30 और 31 दिसंबर को खाद्य विभाग ने नकली पनीर बनाने वाली 2 फैक्ट्रियों में छापामारी की थी। इस दौरान 6,500 किलो नकली पनीर जब्त किया था।

काशी एग्रो फूड्स फैक्ट्री से 2,500 किलो और एसजे मिल्क प्रोडक्ट्स कंपनी से चार हजार किलो पनीर जब्त किया गया था। दोनों फैक्ट्रियों में मिले पनीर अमानक पाए गए हैं। विभाग ने दोनों फैक्ट्रियों के संचालकों के नाम पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

असली और नकली पनीर की पहचान

पनीर को मसलकर पहचानें- पनीर का थोड़ा-सा टुकड़ा लेकर हाथों से मसलें। अगर यह भुरभुरे रूप में आ जाता है, तो इसका मतलब यह नकली है। असली पनीर ऐसे भुरभुरा नहीं होता है।

स्वाद से पहचानें- असली पनीर स्वाद में क्रीमी होता है, लेकिन अगर इसे खाने के बाद आपको अलग सा स्वाद महसूस हो रहा है तो ये मिलावटी हो सकता है। पनीर दूध से बनाया जाता है तो इसमें सिर्फ दूध का ही स्वाद आता है।

विजय शर्मा ने आज कांकेर स्थित काउंटर टेरेरिज्म एंड जंगल वारफेयर महाविद्यालय का दौरा

cg news, Food, raipur news, छत्तीसगढ़, सेहत, से, खिलवाड़:, रुपये, में, रायपुर — संक्षेप और और पढ़ें

cg news, Food, raipur news, छत्तीसगढ़, सेहत, से, खिलवाड़:, रुपये, में, रायपुर के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर cg news, Food, raipur news, छत्तीसगढ़, सेहत, से, खिलवाड़:, रुपये, में, रायपुर से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook